सुल्तानपुर ११ फरवरी २६ * पं. दीनदयाल के सपनों को साकार कर रही सरकार : डॉ एमपी सिंह
सुलतानपुर*एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 57 वीं पुण्यतिथि पर पार्टीजनों ने शहर के सुपर मार्केट परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर बुधवार को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
बुधवार को पार्टी ने जिले के 1900 से अधिक बूथों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई।भाजपा जिला मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ एमपी सिंह ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का कल्याण व विकास दीनदयाल उपाध्याय का सपना था।प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार उनके सपनों को साकार कर रही है। उन्होंने पं. दीनदयाल उपाध्याय के ‘एकात्म मानववाद’ दर्शन पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा यह एक ऐसा स्वदेशी दर्शन है,जो पश्चिमी पूंजीवाद और साम्यवाद के विपरीत,व्यक्ति, परिवार,समाज व राष्ट्र के भौतिक व आध्यात्मिक विकास के बीच संतुलन पर जोर देता है।
भाजपा का मूल दर्शन भी एकात्म मानववाद हैं।विशीष्ट अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष करूणा शंकर द्विवेदी ने उनके व्यक्तित्व, कृतित्व,जीवन यात्रा व अन्त्योदय पर विस्तार से चर्चा की।उन्होंने कहा पंडित जी अंत्योदय की बात करने वाले ज्योतिपुंज थे।वह चाहते थे कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का विकास हो।उनके विचार- दर्शन विकसित भारत के रोडमैप का मूल मंत्र भी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने स्वागत भाषण देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के विकास से ही देश विकसित भारत बनेगा।कार्यकर्ता पार्टी को सशक्त बनाने का काम करें।संचालन जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी ने किया।मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने जानकारी दी कि इस पार्टी ने 1900 से अधिक बूथों पर पंडित जी की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रुप में मनाई।इस दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा किया गया।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके पावन स्मृतियों को नमन करते हुए उनके दिखाए पदचिन्हों व आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। गोष्ठी में पूर्व मंत्री ओम प्रकाश पाण्डे, निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा,पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, डॉ सीताशरण त्रिपाठी, जगजीत सिंह छंगू,घनश्याम चौहान, मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी,सुनील वर्मा, डॉ प्रीति प्रकाश, धर्मेन्द्र कुमार, विवेक सिंह विपिन,प्रदीप शुक्ला, मनोज मौर्य,राजेश सिंह,राजित राम,जगदीश चौरसिया, संजय सोमवंशी, नरेन्द्र सिंह,चन्दन नारायन सिंह, सुभाष चन्द्र, भावना सिंह, संजय उपाध्याय, देवेन्द्र प्रताप सिंह,अखिलेश जायसवाल,रीना जायसवाल, रेनू सिंह, विजय लक्ष्मी शुक्ला, मंजू तिवारी,रामेंद्र प्रताप सिंह,
काली सहाय पाठक, संतोष सिंह,रामजतन यादव आदि मौजूद रहे !!

More Stories
हरदोई ११ फरवरी २६ * धामापुर फ्लाईओवर पर पलटी गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक सुरक्षित; मौके पर जुटी भीड़, बाद में पहुँची पुलिस
अयोध्या ११ फरवरी २६ * सिटी पब्लिक स्कूल में चल रहे तीन दिवसीय INTER HOUSE SPORTS LEAGUE 2025-2026 का आज 11/02/2026 को हुआ समापन
पूर्णिया बिहार 11 फरवरी 26*गुलाबबाग में युवक की संदिग्ध मौत, इलाके में सनसनी: पुलिस ने शुरू की जांच