April 3, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

सुलतानपुर2 अप्रैल 26*जिला कांग्रेस कमेटी सुलतानपुर ने जन समस्याओं को लेकर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया 

सुलतानपुर2 अप्रैल 26*जिला कांग्रेस कमेटी सुलतानपुर ने जन समस्याओं को लेकर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया 

सुलतानपुर2 अप्रैल 26*जिला कांग्रेस कमेटी सुलतानपुर ने जन समस्याओं को लेकर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया 

सुलतानपुर*जिला कांग्रेस कमेटी सुलतानपुर ने जन समस्याओं को लेकर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजकर स्मार्ट मीटर लगाए जाने पर रोक लगाने और घरेलू गैस की बढ़ी कीमतों को कम करने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों से आम जनता का जीवन प्रभावित हो रहा है। महंगाई के कारण मध्यम वर्ग व गरीब परिवारों का बजट बिगड़ गया है।कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा की ओर से भेजे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि घरों में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों की रीडिंग सही नहीं आ रही है और उपभोक्ताओं से अधिक बिजली बिल वसूला जा रहा है। बिना समुचित जांच के कई उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे जाने का भी आरोप लगाया गया है। साथ ही कहा गया है कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने से मीटर रीडरों के रोजगार पर भी संकट खड़ा हो गया है।ज्ञापन में घरेलू रसोई गैस की कमी और बढ़ी कीमतों का मुद्दा भी उठाया गया है। कांग्रेस ने मांग की है कि घरों में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों की स्थापना पर तत्काल रोक लगाई जाए, स्मार्ट मीटर बनाने व लगाने वाली कंपनियों को ब्लैकलिस्ट किया जाए, मीटर रीडरों की सेवा सुरक्षित रखी जाए तथा घरेलू व व्यावसायिक गैस की उपलब्धता सुनिश्चित कर बढ़ी कीमतों को कम किया जाए।कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि 10 दिनों के भीतर मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी को धरना,घेराव और प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा !¡

Taza Khabar