*सुलतानपुर 12सितम्बर 25*जीआरपी ने वारण्टी अभियुक्त को दबोचा,न्यायिक अभिरक्षा में भेजा।
जीआरपी ने वारण्टी अभियुक्त को दबोचा,न्यायिक अभिरक्षा में भेजा। जीआरपी सुलतानपुर को बड़ी सफलता मिली है। ट्रेनों व स्टेशन क्षेत्रों में अपराध रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने वारण्टी अभियुक्त लक्ष्मी नारायण (65) पुत्र सालिगराम उपाध्याय निवासी डड़ारी थाना चाँदा को गिरफ्तार कर लिया।जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक रेलवे लखनऊ के निर्देश और पुलिस उपाधीक्षक प्रथम के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भोलाशंकर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अभिषेक मिश्रा की टीम ने 11 दिसंबर को सुबह 6:41 बजे अभियुक्त को उसके घर से हिरासत में लिया।अभियुक्त के विरुद्ध गंभीर धाराओं में जीआरपी सुलतानपुर के थाने में मुकदमा दर्ज था। न्यायालय से निर्गत वारंट के निस्पादन के तहत गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई।गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक अभिषेक मिश्रा, कांस्टेबल गोविन्द त्रिपाठी व कांस्टेबल अरविन्द मौर्या शामिल रहे।

More Stories
कानपुर नगर ३ अप्रैल 26*मिडिल ईस्ट तनाव का असर: गैस संकट से बेकरी उद्योग बेहाल, कानपुर में 1250 फैक्ट्री बंद
कौशाम्बी 3अप्रैल 26*एएसपी ने की जनसुनवाई, संबंधित थाना प्रभारियों को दिए आवश्यक निर्देश*
कौशाम्बी 3 अप्रैल 26*एसपी ने किया चरवा थाने का निरीक्षण*