सिकन्दरपुर,बलिया11जून23*स्थानीय पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक फरार वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
बाद में पकड़े गए अभियुक्त को पुलिस ने चालान न्यायालय कर दिया ।यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक राजकरण नैय्यर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है।पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना प्रभारी दिनेश पाठक मय टीम उपनिरीक्षक तुलसी प्रसाद,का.प्रीतम सिंह व का.सुनील शाह के साथ चेकिंग संदिग्ध वाहन/व्यक्ति व तलाश वारन्टी के लिए थाना क्षेत्र के भड़िकरा तिराहे पर मौजूद थे ।उसी दौरान खास मुखबिर द्वारा उन्हे सूचना मिली कि विभिन्न धाराओं में वांछित फरार अभियुक्त प्रविनन्द गिरी पुत्र अवधेश गिरी निवासी रामपुर कटराई थाना स्थानीय,क्षेत्र के भाटी चट्टी पर मौजूद है।सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष पुलिस पार्टी के साथ कुछ देर में ही भाटी चट्टी के समीप पहुंच गए।जहां पहले से ही खड़ा वांछित प्रविन्द गिरी भागने का प्रयास करने लगा जिसे टीम के सिपाहियों ने दौड़ कर पकड़ लिया।बाद में पकड़े गए प्रविन्द से पूछताछ के बाद पुलिस उसे थाने लाई जहां से उसे न्यायालय के लिए चालान कर दिया गया।

More Stories
कानपुर नगर 22 फ़रवरी 26*उप जिलाधिकारी कार्यालय तहसील बिल्हौर कानपुर नगर का बूथों पर निरिक्षण
कानपुर नगर 22 फ़रवरी 26*रिचा सचान गाजियाबाद में दारोगा थीं, रात 2 बजे ड्यूटी खत्म कर बुलेट से निकलीं फिर उनके साथ दर्दनाक कांड हो गया।
पूर्णिया बिहार 22 फरवरी 26** पूर्णिया पुलिस सप्ताह: रुपौली थाना की क्रिकेट टीम ने जीता मैच*