सागर7अक्टूबर25*संघ के शताब्दी वर्ष पर खुरई में आयोजित पथ संचलन में 500 युवा हिस्सा लेंगे*
*युवा नेता अविराज सिंह क्षेत्र में ले रहे हैं तैयारी बैठकें*
खुरई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर खुरई नगर में पथ संचलन की व्यापक तैयारियां हो रही हैं। युवा भाजपा नेता श्री अविराज सिंह तैयारियों को लेकर क्षेत्र में ग्रामीण स्तर तक बैठकें ले रहे हैं। पथ संचलन में क्षेत्र के 500 युवा भाग लेंगे। आज सिलोधा व उजनेट में हुई तैयारी बैठक के बाद 100 से अधिक युवाओं ने पथ संचलन हेतु गणवेश क्रय किए हैं।
तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए श्री अविराज विराज सिंह ने कहा कि जब भारत राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ मय हो जाएगा तब संघ का कार्य पूरा होगा। भारतीयों में राष्ट्र भक्ति की भावना और सेवा की भावना को बढ़ाता है। आज के समय में राष्ट्र भक्ति का राष्ट्र से सेवा का सबसे अच्छा माध्यम है कि हम स्वदेशी को अपनाए। यह उद्गार भाजपा युवा नेता अविराज सिंह ने 12 अक्टूबर को आयोजित होने वाले विराट पथ संचलन की तैयारियों हेतु विधायक कार्यालय में पदाधिकारियों और युवा साथियों की बैठक में व्यक्त किए।
बैठक में संबोधित करते हुए श्री अविराज सिंह ने कहा कि संघ हमें संदेश देता है कि भारत पर और हिन्दू धर्म पर हमें गर्व करना चाहिए। भारत ने विश्व को ज्ञान दिया है जब पूरा विश्व चलना सीख रहा था तब हम दौड़ रहे थे। हमें गर्व होना चाहिए कि हम भारतीय हैं और हम हिन्दू हैं। राष्ट्र की सेवा के अनेक माध्यम है पर सबसे बड़ा सेवा का कार्य जो संघ भारतीयों में राष्ट्र भक्ति की भावना को बढ़ाता है।
उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले हम बाजार में गए थे। मार्केट में गए, हमने जी एस टी 2.0 के बारे में बात की। हमने स्वदेशी के बारे में बात की तो परम पूज्य सर संघचालक जी ने भी हमें यही संदेश दिया है हमें स्वदेशी को अपनाना है। जब स्वतंत्रता आन्दोलन चल रहा था तो स्वदेशी आन्दोलन के माध्यम से ही भारत के सभी महापुरूषों ने कहा था कि आत्मनिर्भरता स्वदेशी ही एक विकसित भारत का आधार है तो संघ भी इसी बात को कहता है। संघ मानता है कि हमें स्वदेशी को अपनाना है और फिर चाहे कोई भी सेवा का कार्य हो चाहे वह शिक्षा के क्षेत्र में हो चाहे आदिवासी कल्याण हो, आपदाओं के दौरान राहत हो, महिला सशक्तिकरण हो, सामाजिक बुराईयो के बीच संघर्ष हो, इसमे साल दर साल मिल कर ही हम आगे बढ़ रहे हैं। जातिवाद का भारत में अंत हो रहा है तो इससे बढ़ा सेवा का कार्य भारत में नहीं हो सकता।श्री अविराज सिंह ने कहा कि संघ का हमेशा से मानना रहा है एक घंटे आत्म विकास और 23 घंटे समाज विकास, यह हमारी सोच रही है। हमने पंच परिवर्तन का संकल्प किया है। इस संकल्प में नागरिक कर्तव्य हैं, स्वर का बोध है, पर्यावरण संरक्षण है, सामाजिक समरसता है, कुटुम्ब प्रबोधन है, यह हमारे पांच संकल्प है और इन पांचों संकल्प को हमें शताब्दी वर्ष में ही पूरा करना है तो इसलिए हम सभी को यह मिलके प्रयास करना हैं।
श्री अविराज सिंह ने कहा कि आपने अपने वार्ड में देखा है कि संघ शाखा लगाता है आप सभी शाखा में जाते भी है। शाखा का मुख्य लाभ यह है कि शाखा में बैचारिक शक्ति होती है विचारो में शुद्धी आती है। शाखा में हम सीखते हैं जो चार कार्य मेने आपको बताऐ भारतीयो को भारत पर गर्व है, हिन्दुत्व की विचार धारा को आगे बढ़ाना राष्ट्र पर गर्व हिन्दू धर्म पर गर्व और सेवा ये चारों विचारधाराए शाखा से आती हैं। शाखा हमें आत्म निर्भर बनाती है शाखा केवल शारीरिक बल तक सीमित नहीं है शाखा भारत के युवाओ को संस्कारी बनाती है।
श्री अविराज सिंह ने कहा कि 1925 में जब संघ की स्थापना हुयी तो परम पूज्य केशव बलिराम हेडगेवार जी ने युवा निर्माण पर जोर दिया। युवाओं को सशक्त बनाने पर जोर दिया। उन्होंने प्रयास किया कि ऐसे युवाओं का निर्माण हो, जो संस्कारी हों, जिनके अंदर भारतीय संस्कार हों, और जो विदेशी मूल्यों और मान्यताओं को ना माने और उनके अंदर विदेश की विचारधाराओं की गुलामी ना हो, तो हम निरंतर यही कार्य कर रहे है। ऐसे युवाओ का निर्माण कर रहे है जिनके अंदर भारतीय संस्कार हों और वेर्स्टन पद्वति का अंश ना हो तो शाखा उसका माध्यम है शाखा के माध्यम से युवाओं में विचार की शुद्वि आती है।
उन्होंने कहा कि जिस राष्ट्र में विश्व का सबसे प्राचीन धर्म है जिस राष्ट्र में विश्व की सबसे प्राचीन सभ्यता है, वह राष्ट्र हमेंशा ही प्रधान होगा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के माध्यम से हम सभी में यह विचार आता है कि हमे भारतीय होने पर गर्व करना है।
कार्यक्रम में रविन्द्र राजपूत खुरई ग्रामीण मंडल अध्यक्ष, राजपाल सिंह मंडल अध्यक्ष, नीतेश यादव मंडल अध्यक्ष बरोदियाकलां, जमना प्रसाद अहिरवार जनपद अध्यक्ष खुरई, विवेक सिंह ठाकुर सरपंच सुमरेडी, कुंजन सिंह वरिष्ट नेता, ब्रजेश दुबे सरपंच सिलोधा, विजय ठाकुर भीलोन पूर्व सरपंच, संदीप ठाकुर गढ़ोलजागीर, पुष्पेन्द्र सिंह ठाकुर रारोन, राहुल सिंह वहारपुर, जसबीर ठाकुर, बलबंत सिंह मुड़री, सोनू ठाकुर सिमरिया, सुरेन्द्र सिंह सियाखेड़ी, अरविन्द लोधी सिलोधा, रिंकु राजपूत, जितेन्द्र राजपूत, छोटू पडरई, वीरेन्द्र सिंह ,प्रभात सिंह धनोरा, कैलाश पटेल, राकेश चढ़ार, रामनारायण ठाकुर, हरनारायण सिंह, देवेन्द्र सिंह लालू ,रूपनारायण ठाकुर ,दिग्विजय ठाकुर ,त्रिलोक सिंह बहारपुर, बादल सिमरिया, बृजभूषण नरोदा, कैलाश साहू ,कौशलेन्द्र सिंह प्यासी, धर्मेंद्र सचिव, प्रकाश मराज, पवन दीप पढ़रई, जसवीर, हनुमत, रामराजा मोन्टी, रोहित, अंकित ,यश ,भानू, खुमान सिंह रघुवंशी उजनेट, इमरत सिंह, राजा भाई, रातकिशोर सिंह विनायठा, लालसिंह सरपंच, सुरंश सिंह सरपंच कोमल सिंह सचिन गुप्ता सीईओ मालथौन, सुनील उइके इंजीनियर आदि उपस्थित थे।
*मीडिया कार्यालय*
*दिनाक 07.10.2025*
More Stories
कानपुर देहात15अक्टूबर25*ADG_Knr द्वारा कोतवाली अकबरपुर का औचक निरीक्षण किया गया
हरियाणा15अक्टूबर25*किसान नेता को अमर्यादित ढंग से गिरफ्तार करने वाले पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया जाए।
अयोध्या15अक्टूबर25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें