March 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

सहारनपुर6अक्टूबर25*मिशन शक्ति फेज 5,0 अभियान के चलते जनपद भर में अपराधियों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई*

सहारनपुर6अक्टूबर25*मिशन शक्ति फेज 5,0 अभियान के चलते जनपद भर में अपराधियों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई*

*👉सहारनपुर खबर,,,,*

सहारनपुर6अक्टूबर25*मिशन शक्ति फेज 5,0 अभियान के चलते जनपद भर में अपराधियों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई*

*➡️थाना देवबंद,थाना सदर बाजार,थाना गंगौह,थाना चिलकाना,थाना जनकपुरी एवम थाना नानौता प्रभारियों की बडी कार्रवाई*

*➡️पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र-DIG अभिषेक सिंह के कड़े एक्शन के चलते*

*➡️एसएसपी आशीष तिवारी,एसपी सिटी व्योम बिंदल एवम एसपी देहात सागर जैन के दिशा निर्देश पर*

*➡️थाना देवबंद प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा के कुशल निर्देशन वाली मिशन शक्ति पुलिस टीम को 2 मामलों में मिली जबरदस्त कामयाबी*

*➡️इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा की पुलिस टीम ने आज ऑपरेशन सवेरा के चलते घेराबंदी के दौरान पकड़ा एक नशा तस्कर,100 ग्राम अवैध चरस बरामद*

*➡️पकडा गया नशा तस्कर आमीर पुत्र एहतेशाम एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/26 एवम 8/20 में पहले भी जा चुका है जेल*

*➡️इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा की साइबर हेल्प डेस्क टीम को मिली एक और बड़ी कामयाबी,साइबर ठगी का शिकार पीड़ित के बैंक खाते में कराए 24,000 वापस,पीड़ित ने इंस्पेक्टर सहित पुरी पुलिस टीम का किया शुक्रिया अदा*

*➡️थाना सदर बाजार प्रभारी कपिल देव के कुशल नेतृत्व वाली मिशन‌ शक्ति पुलिस टीम को 2 मामलों में मिली बड़ी कामयाबी*

*➡️इंस्पेक्टर कपिल देव की पुलिस टीम ने नकबजनी/चोरी की घटना का किया सफल अनावरण,2 शातिर चोर,चोरी की पाजेब एवम नकदी के साथ गिरफ्तार*

*➡️इंस्पेक्टर कपिल देव की पुलिस टीम को मिली दूसरी बड़ी कामयाबी,एक तमंचा धारी बदमाश अवैध देशी तमंचे के साथ गिरफ्तार*

*➡️थाना गंगौह प्रभारी पीयूष दीक्षित के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम को भी मिली जबरदस्त कामयाबी,ट्रांसफार्मर से तार चोरी करने वाले 2 शातिर चोर गिरफ्तार,नकदी एवम उपकरण हुए बरामद*

*➡️थाना चिलकाना प्रभारी संजीव कुमार की पुलिस टीम ने भी माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो का कड़ाई के साथ पालन करते हुए पकड़ा एक शातिर वारंटी*

*➡️थाना जनकपुरी प्रभारी प्रविन्द्र पाल सिंह की पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो के बाद पकड़ा एक शातिर वारंटी*

*➡️थाना नानौता प्रभारी नवीन कुमार सैनी की पुलिस टीम की भी बड़ी कार्रवाई,एक अभियुक्त 2 जिंदा कारतूसो के साथ गिरफ्तार*

*सहारनपुर*/
थाना रामपुर मनिहारान एवम थाना सरसावा में अपनी तैनाती के दौरान अपराध की दुनिया के बादशाहों की धड़ाधड़ गिरफ्तारियां कर उन्हें जेल‌ की सलाखें दिखाने वाले एवम अपने कुशल व्यवहार से लोगों दिलो‌ में एक नई पहचान बनाने वाले *इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा* ने अब थाना देवबंद की कमान सम्भालते ही अपराधियों की धड़ाधड़ गिरफ्तारियां करनी शुरू कर दी है।आज भी *इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा* की पुलिस टीम उपनिरीक्षक एवम मंगलौर रोड चौकी प्रभारी अजब सिंह ने अपनी एक बडी पुलिस टीम के साथ चेकिंग के दौरान मंगलौर रोड स्थित कब्रिस्तान के पास से एक नशा तस्कर अमीर पुत्र एहतेशाम निवासी कस्बा देवबंद को अवैध चरस के साथ उस समय पकड़ा,जब यह नशा कारोबारी चेकिंग करती पुलिस टीम को देखते ही उल्टे पांव भाग खड़ा हुआ, लेकिन साहसिक पुलिस टीम ने इसे कुछ ही दूरी से घेराबंदी के दौरान पकड़ लिया।जिसके पास मौके से 100 ग्राम अवैध चरस मिली।इसके अलावा *इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा* की साइबर हेल्प डेस्क टीम निरीक्षक सत्येन्द्र पाल सिंह एवम कम्प्यूटर आपरेटर राहुल प्रताप सिंह ने जबरदस्त कामयाबी हासिल करते हुए साइबर ठगों के द्वारा कस्बा देवबंद निवासी अनीस अहमद से की गई ठगी के कुछ टाइम बाद ही पुलिस टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के बैंक खाते में कराए 24,000 रूपए वापस।अपनी खोई रकम अपने बैंक खाते में देख पीड़ित अनीस ने *इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा* सहित उनकी पुरी पुलिस टीम का किया शुक्रिया अदा।इसके अलावा *थाना सदर बाजार प्रभारी कपिल देव* के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक विपिन कुमार एवम सुरेन्द्र शर्मा ने अपनी एक बडी पुलिस टीम के साथ नकबजनी/चोरी की घटना का किया जोरदार भंडाफोड़।पकड़े गए दोनो‌ शातिर चोरों के कब्जे से चोरी की पाजेब एवम नकदी बरामद की गई।आपको बता दें,कि थाना सदर बाजार में पंजीकृत चोरी की की घटना की रिपोर्ट के तुरंत बाद ही *इंस्पेक्टर कपिल देव* ने एक पुलिस टीम का गठन कर शातिर चोरों की तलाश में लगा दी।इधर *इंस्पेक्टर कपिल देव* की पुलिस टीम ने भी उक्त मामले पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों ललित पुत्र विनोद एवम आशू उर्फ चींचीं पुत्र मेहर सिंह दोनों ही निवासी ग्राम मानकमऊ थाना कुतुबशेर को चेकिंग के दौरान गुर्जर भवन स्थित पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया।जिनके पास मौके से चोरी की पाजेब एवम 600 रूपए नकद बरामद किए गए।पकड़े गए दोनों शातिर चोरों का अपराधिक इतिहास भी निकला चौंकाने वाला।इसके अलावा *इंस्पेक्टर कपिल देव* की पुलिस टीम उपनिरीक्षक बबलू कुमार एवम अमरीश कुमार ने अपने अपने सहयोगी दल के सहयोग से दूसरी बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए चेकिंग के दौरान पेरामाउंट के सामने से कांशीराम कालोनी की और जाने वाले रास्ते से एक तमंचा धारी बदमाश योगेन्द्र उर्फ जोनी पुत्र लक्ष्मण निवासी ग्राम मनोहरपुर को एक देशी तमंचे के साथ किया गिरफतार।इसके अलावा *थाना गंगौह प्रभारी पीयूष दीक्षित* के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक सतेन्द्र कुमार एवम विजय कुमार ने अपनी एक बडी पुलिस टीम के साथ दो ऐसे शातिर चोरों को गिरफतार किया,जिन्होंने एक ट्रांसफार्मर से तार व अन्य सामान चोरी किया और फरार हो गया था।दोनो शातिर चोरों को चेकिंग के दौरान गांव कुंडा खुर्द की और जाने वाले कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया गया।पकडे गए दोनों शातिर चोरों बोना उर्फ मुबारिक पुत्र शौकत निवासी ग्राम कुंडा खुर्द एवम शफीक पुत्र अख्तर‌ निवासी ग्राम कुंडा कला के कब्जे से एल्यूमीनियम की तार बेचकर 2,690 रूपए नकद एवम चोरी की घटना को अंजाम देने वाले उपकरण किए बरामद।पकड़े गए दोनों शातिर चोरो‌ का अपराधिक इतिहास भी निकला चौंकाने वाला।इसके अलावा *थाना चिलकाना प्रभारी संजीव कुमार* के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक राकेश कुमार एवम अंकित कुमार ने मय हमराही फोर्स के साथ माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो का कड़ाई के साथ पालन करते हुए बड़े अपराधिक इतिहास वाले एक शातिर वारंटी प्रीतम पुत्र हरि सिह निवासी ग्राम सलीरी को किया गिरफतार।इसके अलावा *थाना जनकपुरी प्रभारी प्रविन्द्र पाल सिंह* की पुलिस टीम एवम ट्रांसपोर्ट नगर चौकी प्रभारी विवेक वैधवान ने भी अपनी सहयोगी टीम के सहयोग से एक शातिर वारंटी टिंकू पुत्र सेवाराम निवासी ग्राम चकहरेटी को किया गिरफतार। इसके अलावा *थाना नानौता प्रभारी नवीन कुमार सैनी* के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम कृष्णवीर सिंह ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से बड़ी खबर हासिल करते हुए एक बदमाश संदीप पुत्र बाबूराम निवासी चंदपुर को 2 जिंदा कारतूसो के साथ किया गिरफतार।