सहारनपुर30दिसम्बर*उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के चुनाव में ऋषिपाल जिलाध्यक्ष व बृहमोहन जिला मंत्री निर्वाचित…*
*सहारनपुर* उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ सहारनपुर के जिला संगठन का चुनाव आज एसएएम इंटर कॉलेज सहारनपुर में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ सुशील पुण्डीर एवं मंडलीय अध्यक्ष अनिल शर्मा के मार्गदर्शन में तथा चुनाव अधिकारी सत्य प्रकाश शर्मा (मंडलीय मंत्री मेरठ) की देखरेख में संपन्न हुआ। चुनाव में सर्वसम्मति से ऋषिपाल सिंह को जिलाध्यक्ष और बृजमोहन द्विवेदी को जिला मंत्री चुना गया। मेरठ मंडल अध्यक्ष रमेश चंद शर्मा जी ने चयनित पदाधिकारियों से आव्हान किया कि वे शिक्षक हितों के लिए कार्य करें। पूर्व प्रदेशध्यक्ष हेमसिंह पुंडीर ने सभी शिक्षको एवं चयनित पदाधिकारियों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ सुशील पुंडीर ने कहा कि संगठन शिक्षकों की मांगों को लेकर सरकार के समक्ष रखता रहेगा और शिक्षकों का किसी भी प्रकार का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चुनाव अधिकारी तथा मंडल मेरठ के मंडलीय मंत्री सत्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ सुशील पुण्डीर, मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा एवं मंडलीय मंत्री रवि गुप्ता की उपस्थिति में संपन्न हुए चुनाव में वसीम किरमानी को कोषाध्यक्ष, श्रीमती सुषमा राजपूत को महिला उपाध्यक्ष तथा ब्रिजेश पुंडीर, अजब सिंह, डॉ रामलखन सिंह, श्रवन कुमार और अरुण गौतम को जिला उपाध्यक्ष पद पर चयन किया गया और संयुक्त महिला मंत्री के पद पर श्रीमती इंदु रानी को एवं संयुक्त मंत्री पद पर अक्षय तोमर, गौरव मिश्रा, रमन सिंह चैहान, पंकज यादव एवं सुंदर पाल का चयन किया गया। आय-व्यय निरीक्षक के पद पर राजेश यादव का चयन किया गया। जिला कार्यकारिणी के 15 सदस्यों के लिए डॉ मनीष जायसवाल, बिक्रम सिंह, ललित कुमार, विपिन शर्मा, राकेश चैहान, मुन्नीलाल, मो० इकबाल, विजय कुमार शर्मा, वीरेंद्र प्रताप सिंह, गजाला प्रवीन, अनिल कुमार, पवन यादव, रोमिन कुमार एवं प्रभावती का चयन किया गया।त्रयों ने प्रतिभाग किया।

More Stories
*ब्रेकिंग : लखनऊ : लखनऊ23जुलाई26*’Apple Support’ के नाम पर विदेशी नागरिकों से साइबर ठगी, हाईटेक कॉल सेंटर पर पुलिस का बड़ा छापा*
लखनऊ23जुलाई26*नया विधानभवन 5200 करोड़ से कमल के आकार में बनेगा…
बलसाड़ गुजरात23जुलाई26*गुजरात के वलसाड जिले में लगातार बारिश ने भयंकर तबाही मचाई है..हर जगह बस पानी ही पानी है।