सहारनपुर29दिसम्बर24* 01 शातिर नशा तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 150 ग्राम अवैध चरस बरामद
सहारनपुर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व नशे के कारोबार में लिप्त अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार के कुशल नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली मण्डी पुलिस टीम द्वारा 01 शातिर नशा तस्कर अभियुक्त नवाब उर्फ हैदर पुत्र चाँद मियां उर्फ हसन निवासी ग्राम न्याजूपुरा थाना कोतवाली नगर जनपद मु० नगर को कमेला रोड पर टंकी के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 150 ग्राम अवैध चरस बरामद। बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली मण्डी एनडीपीएस एक्ट में दर्ज़ किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर समय से मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि मैं नशे का आदी हूँ और मैं यह चरस खुद से तैयार कर लाया हूँ, जिसे मैं खुद पी लेता हूँ और बाकी को बेचने के लिये यहाँ पर लाया हूँ। आधा दर्जन मुकदमे है नवाब उर्फ हैदर पुत्र चाँद मियां उर्फ हसन निवासी ग्राम न्याजूपुरा थाना कोतवाली नगर जनपद मु० नगर गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी निर्यात निगम प्रभारी उप निरीक्षक अश्वनी कुमार कॉन्स्टेबल योगेश कुमार कॉन्स्टेबल ब्रजवीर राणा शामिल रहे
More Stories
कानपुर नगर 22 अक्टूबर 26*वीरू की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, नौबस्ता-सागर हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम
कानपुर नगर 22 अक्टूबर 26*जिलाधिकारी तक मामला पहुंचने के बाद भी क्यों नहीं हो रही कार्रवाही श्मशान घाट पर गुंडा / पंडा टैक्स वसूली करने वालो के खिलाफ
लखनऊ 22 अक्टूबर 26*डीएम, एसडीएम और तहसीलदार समेत निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों के तबादलों पर 54 दिन तक रहेगी रोक