सहारनपुर29जुलाई25*नापतोल विभाग की कार्रवाई के बाद कोर्ट ने जारी किए गैर जमानती वारंट कई गिरफ्तार…*
*(सहारनपुर)*, *कस्बा गंगोह में नापतोल विभाग की कार्यवाही के बाद कुछ व्यापारियों को गिरफ्तारी की गई हैं। आपको बता दे कि गंगोह में नापतोल विभाग ने कुछ दुकानदारों के नोटिस काट दिए थे जिसमें कोर्ट द्वारा दुकानदारों के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी कर दिए गए थे। इस पूरे मामले में कार्यवाही करते हुए कई दुकानदारों को गिरफ्तार कर लिया है। इस बड़ी कार्यवाही के बाद गंगोह में हड़कंप मचा हुआ है। व्यापारी नेता दीपांशु गोयल ने इस पूरे प्रकरण में जानकारी देते हुए बताया कि नापतोल विभाग द्वारा दुकानदारों को बगैर कोई जानकारी दिए ही उनको नोटिक काट दिए जोकि उचित नहीं है उन्होंने कहा कि नापतोल विभाग की टीम ना तो दुकानदारों के पास आई ओर ना ही कोई जांच की। इतना ही नहीं नापतोल विभाग की टीम ने दुकानों पर जाकर विजिट तक भी नहीं की केवल अपने ऑफिस ओर घरों में बैठकर ही दुकानदारों के नोटिस काट दिए। उन्होंने कहा कि नापतोल विभाग की इस कार्यवाही से समस्त व्यापारी समाज में रोष है समस्त व्यापारियों को साथ लेकर जल्द ही उच्चाधिकारियों से मिल शिक़ायत दर्ज कराई जाएगी। वही चेयरमैन नौमान मसूद ने भी नापतोल विभाग के द्वारा की गई इस कार्यवाही की निंदा करते हुए जल्द ही अपना विरोध दर्ज कराने की बात कही…*

More Stories
मथुरा 25 मार्च 26 “MISSION SHAKTI”* फेज़ 5.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*
पूर्णिया बिहार 25 मार्च 26 *कसबा में हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा: हजारों महिलाएं एक ही रंग में दिखाएंगी भक्ति का रंग
पूर्णिया बिहार 25 मार्च26 *मां कामाख्या की महिमा अपरम्पार, पूर्णिया में राजकीय महोत्सव का भव्य आगाज़