*ब्रेकिंग न्यूज✍️*
*BREAKING
सहारनपुर26अप्रैल25*पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, कई के चीथड़े उड़े, 2 किमी तक सुनाई दी आवाज, पूरी बिल्डिंग ढह गई…*
*सहारनपुर।* देवबंद में शनिवार सुबह पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। हादसे में कई लोगों की मौत हो गई। घटना के वक्त फैक्ट्री में 9 लोग थे। कई मलबे के नीचे दब गए। विस्फोट इतना भीषण था कि चीथड़े 200 मीटर तक दूर बिखरे मिले हैं। घटनास्थल के वीडियो विचलित करने वाले हैं। एक व्यक्ति का आधा शरीर उड़कर काफी दूर गिरा। वहीं, एक का हाथ का पंजा करीब 150 मीटर दूर मिला है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। फैक्ट्री के इलाके को सील कर दिया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हालांकि, मौत और घायलों को लेकर पुलिस ने अभी कोई बयान नहीं दिया है। अफसरों का कहना है- अभी रेस्क्यू किया जा रहा है। घटनास्थल निहाल खेड़ी गांव है। यह जिला मुख्यालय से 50 और देवबंद तहसील से करीब 8 किमी दूर हैं…

More Stories
नई दिल्ली १२ मार्च २६ * सुप्रीम कोर्ट ने कल, मार्च 11 को एक ऐतिहासिक फ़ैसले में OBC के non-creamy layer (NCL) के मामले में बड़ा बदलाव कर दिया है…!!
पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ१२ मार्च २६ * थाना आलमबाग पुलिस टीम द्वारा यात्री का गुम हुआ बैग 01 घण्टे के अन्दर बरामद कर महिला को सुपुर्द ।
अयोध्या १२ मार्च २६ * सीएम योगी ने श्रीराम मंदिर व हनुमानगढ़ी में किया दर्शन-पूजन