सहारनपुर ब्रेकिंग…..
सहारनपुर24फरवरी25*डॉ.अनिल वर्मा की ग्यारही पुस्तक ‘औटुम्नल सोनाटा’ का लोकार्पण…
अंग्रेजी के प्रख्यात साहित्यकार डॉ अनिल वर्मा के अंग्रेजी काव्य संग्रह ‘औटुम्नल सोनाटा’ का यहां अम्बाला रोड स्थित एक सभागार में अनेक साहित्यकारों द्वारा किया गया। काव्य संग्रह ‘औटुम्नल सोनाटा’(पतझड़ का संगीत) में 125 कविताएं है। अनिल वर्मा की यह ग्यारहवीं पुस्तक है।
कार्यक्रम के प्रारंभ में रचनाकार डॉ. अनिल वर्मा ने अपने साहित्यिक सफर पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए लोकार्पित पुस्तक ‘औटुम्नल सोनाटा’ के बारे में बताया कि संग्रह की 125 कविताओं में प्रकृति, माँ की ममता और जीवन के विभिन्न रुपों को लेकर लिखी गयी कविताएं शामिल है। समारोह अध्यक्ष डॉ. विष्णुकांत शुक्ल ने कहा कि काव्य ज्ञान, शास्त्र का ज्ञान और लोक का ज्ञान जिस कवि के पास होता है वहीं कवि श्रेष्ठ होता है, और अनिल वर्मा इस कसौटी पर एकदम खरे उतरते हैं। विशिष्ट अतिथि एवं इतिहासविद् डॉ.रमेश दत्त एवं डॉ. ममता सिंघल ने कहा कि डॉ.अनिल वर्मा का अंग्रेजी साहित्य को समृद्ध करने में बड़ा योगदान है। मुख्य वक्ता डॉ.पूनम शर्मा ने कहा कि अनिल वर्मा में दर्द और भावों का लावा है,

More Stories
पूर्णिया बिहार 21 नवंबर26*भाजपा पूर्णिया सदर की संगठनात्मक बैठक में संगठन की मजबूती पर मंथन*
लखनऊ21 नवम्बर 26*➡️ योगी जी को अपना नेता मानने वाले बीजेपी के खास बड़े नेता का पार्टी से हो गया मोहभंग
लखनऊ 21 नवम्बर 26*लखनऊ में नकली दवाओं के बड़े सिंडिकेट का खुलासा हुआ है।