सहारनपुर24दिसम्बर24*20,000 रुपये का इनामी अपराधी गिरफ्तार, 300 ग्राम चरस और बाइक बरामद**
सहारनपुर। अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मण्डी और सर्विलांस सेल की संयुक्त पुलिस टीम ने सोमवार को बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने लूट के मामले में फरार चल रहे 20,000 रुपये के इनामी वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 300 ग्राम अवैध चरस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
पुलिस ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी को **जुल्मगढ़ पुलिया** के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान **अनिल यादव उर्फ अनिल जाटव**, निवासी ग्राम हड्डा, थाना दुधारा, जनपद संत कबीर नगर के रूप में हुई है।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 26 जनवरी 2024 की रात मदनपुरी कॉलोनी में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इसके अलावा, 2023 की दिवाली की रात हसनपुरी चुंगी के पास एक मकान में लूटपाट के इरादे से घुसा था। शोर मचाने पर उसने एक महिला और पुरुष को चाकू मारकर घायल कर दिया था। आरोपी ने ये भी बताया कि वह हरियाणा से चरस खरीदकर सहारनपुर और आसपास के इलाकों में राहगीरों को बेचकर पैसा कमाता था। पुलिस ने आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
**अपराधिक इतिहास लंबा**
अनिल यादव के खिलाफ सहारनपुर और अन्य जिलों में कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें लूट, हत्या का प्रयास, गैंगस्टर एक्ट और अवैध हथियार रखने जैसे अपराध शामिल हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना मण्डी के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक अतुल कुमार, उपनिरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह और सर्विलांस सेल के हेड कांस्टेबल कमल कौशिक, राहुल त्यागी, विनोद पवार, विनीत कुमार, आकाश नेहरा, सोनू कौशिक और मोहित शामिल थे।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

More Stories
गाजियाबाद12मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर गाजियाबाद की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
नई दिल्ली*मंगलवार, 12 मई 2026* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज के मुख्य समाचार*
लखनऊ12मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनलपर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*