सहारनपुर24अगस्त21*भगवाधारी बहरूपिये को बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सौंपा | सहारनपुर। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि एक मुस्लिम युवक भगवा वस्त्र पहनकर छड़ी लेकर पेपर मिल रोड पर भीख मांग रहा है। मौके पर बजरंग दल के जिला संयोजक हरीश कौशिक कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। पूछताछ करने पर जेहादी युवक ने अपना नाम शमीम बताया जो कि थाना भवन का निवासी है। उसने पूछताछ में बताया कि उसके अन्य 2, 3 साथी भी शहर में भगवा वस्त्र व छड़ी लेकर भीख मांग रहे हैं। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तुरंत इस युवक को सदर बाजार थाने में पुलिस को सौंप दिया और पुलिस से उचित कार्रवाई करने की मांग की। हरीश कौशिक ने यह भी बताया कि यह लोग दिन में भिक्षा के नाम पर कॉलोनियों की रेकी करते हैं व रात में उन्हीं कॉलोनियों में चोरी डकैती का कार्य करते हैं। जिससे हिंदू धर्म को बदनाम करने की साजिश पूरे भारतवर्ष के अंदर इन लोगों के द्वारा की जा रही है। इस दौरान जिला सहमंत्री अनुज शर्मा, सागर भारद्वाज, ललित शर्मा, सुमित आदि मौजूद रहे! रिपोट:-रितिन पुण्डीर
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ 28 फ़रवरी 26*फाग गीत गाकर होली के कार्यक्रम के तहत युवाओं ने जमकर धमाल मचाया *
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26*राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर मूरतगंज में विज्ञान मेले का आयोजन*