March 2, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

सहारनपुर23मार्च24*थाना बिहारीगढ़,थाना गागलहेडी,थाना फतेहपुर,थाना नानोता एवम थाना बेहट प्रभारियों की बडी कार्रवाई,*

सहारनपुर23मार्च24*थाना बिहारीगढ़,थाना गागलहेडी,थाना फतेहपुर,थाना नानोता एवम थाना बेहट प्रभारियों की बडी कार्रवाई,*

सहारनपुर23मार्च24*थाना बिहारीगढ़,थाना गागलहेडी,थाना फतेहपुर,थाना नानोता एवम थाना बेहट प्रभारियों की बडी कार्रवाई,*

*➡️थाना बिहारीगढ़ प्रभारी विनोद कुमार की पुलिस टीम की स्मेक तस्कर पर जबरदस्त कार्रवाई,13 ग्राम अवैध स्मेक के साथ नशा कारोबारी गिरफ्तार*

*➡️थाना गागलहेडी प्रभारी संदीप कुमार अधाना की पुलिस टीम की भी शराब माफिया पर बड़ी कार्रवाई,गिरफ्तार*

*➡️थाना फतेहपुर प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार की पुलिस टीम की भी शराब माफिया पर बड़ी कार्रवाई,,24 पव्वै देशी शराब हरियाणा मार्का बरामद*

*➡️थाना नानोता प्रभारी अमित नागर की पुलिस टीम ने एक शराब तस्कर को 18 बोतल देशी शराब हरियाणा मार्का के साथ किया गिरफतार*

*➡️थाना बेहट इंस्पेक्टर योगेश शर्मा की पुलिस टीम ने धोखाधड़ी के मामले में एक को किया गिरफतार*

*➡️एसएसपी डाॅ,विपिन ताड़ा,एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक एवम एसपी देहात सागर जैन के दिशा निर्देश पर अपराधियों का धरपकड़ अभियान तेजी के साथ जारी*

*सहारनपुर*/
एक के बाद एक शराब,चरस,स्मेक तस्करो के साथ साथ बड़े बडे खुलासे कर अपराधियों को जेल की हवा खिलाने वाले *थाना बिहारीगढ़ प्रभारी विनोद कुमार* की पुलिस टीम उपनिरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने चेकिंग के दौरान शेरपुर तिराहे पास एक बड़े नशा कारोबारी जो पहले भी संगीन धाराओं में जेल जा चुका है,गय्यूर पुत्र नजीर निवासी ग्राम फिरोजाबाद थाना चिलकाना को 13 ग्राम अवैध स्मेक के साथ गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।इसके अलावा *थाना गागलहेडी प्रभारी संदीप कुमार अधाना* की पुलिस टीम उपनिरीक्षक राजकुमार तोमर ने चेकिंग के दौरान कोलकी फ्लाईओवर के नीचे से एक शराब माफिया नीटू पुत्र जगन्नाथ निवासी ग्राम कोलकी कला को 25 पव्वै अंग्रेजी शराब अरूणाचल प्रदेश मार्का के साथ किया गिरफतार।एक अन्य मामले में थाना गागलहेडी की उड़न दस्ता टीम मेजिस्ट्रेट जयवीर सिंह व सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने एक बडी पुलिस टीम के सहयोग से चेकिंग के दौरान एक क्रेटा गाड़ी से 9 लाख 50 हजार रूपए की धनराशि की बरामद।
इसके अतिरिक्त *थाना फतेहपुर प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार* की पुलिस टीम उपनिरीक्षक विजयपाल सिंह ने एक शराब माफिया रहीस पुत्र रशीद निवासी ग्राम गंदेवडा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 पव्वै देशी शराब हरियाणा मार्का के साथ किया गिरफतार।और यही नहीं *थाना नानोता प्रभारी अमित नागर* की पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर शीशपाल सिंह व नीरज सिंह ने चेकिंग के दौरान औलरा पुल से एक शराब माफिया आकाश पुत्र धर्मपाल निवासी ग्राम औलरा को 18 बोतल देशी शराब हरियाणा मार्का के साथ गिरफ्तार करने में एक बड़ी सफलता हासिल की है। *थाना बेहट इंस्पेक्टर योगेश शर्मा* की पुलिस टीम वरिष्ठ उपनिरीक्षक मेहर सिंह ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से एक धोखाधड़ी के मामले में दीपक शर्मा पुत्र गोवर्धन निवासी ग्राम टाबर को किया गिरफतार।

 

Taza Khabar