सहारनपुर23फरवरी25*सहारनपुर में उप मुख्यमंत्री ने की विभागीय समीक्षा बैठक
सहारनपुर, 23 फरवरी 2025: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सर्किट हाउस सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान जिलाधिकारी डॉ. मनीष बंसल ने उन्हें काष्ठ निर्मित गणेश प्रतिमा भेंट की।
बैठक में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना, हर घर जल, विद्युत, कृषि और खाद्य प्रसंस्करण सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। श्री मौर्य ने विकास कार्यों में तेजी लाने, फसलों की सुरक्षा हेतु खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को बढ़ावा देने, तोड़ी गई सड़कों के गुणवत्तापूर्ण पुनर्निर्माण, बिजली लाइन लॉस में कमी और किसानों को नई फसलों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए।
उन्होंने आवासीय योजनाओं में निराश्रित एवं दिव्यांगों को प्राथमिकता देने तथा राजस्व वसूली बढ़ाने पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने निर्देशों के पूर्ण अनुपालन का आश्वासन दिया। बैठक में महापौर डॉ. अजय सिंह, विधायक राजीव गुंबर, मुकेश चौधरी, कीरत सिंह, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-तरस तृप्त जैन *टी.टी.*

More Stories
पूर्णिया बिहार 6 मार्च 26*पूर्णिया में छात्राओं की सुरक्षा के लिए उड़ान गश्ती की कार्रवाई, अपराधियों पर नकेल
*T20 world cup : सैमसन के अर्धशतक से भारत फाइनल में, बेथेल के शतक के बावजूद इंग्लैंड सात रन से हारा,
जींद हरियाणा 5 मार्च 26*संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा की राज्य स्तरीय मीटिंग का आयोजन किया गया