सहारनपुर20अक्टूबर23*देवबंद से अलग होकर खेड़ा मुगल बनेगा नया थाना*
देवबंद थाने की खेड़ा मुगल चौकी को थाना बनाने का रास्ता साफ हो गया है। खेड़ा मुगल चौकी को जल्द ही नए थाने का दर्जा दिया जाएगा। इसके लिए जमीन भी राजस्व विभाग ने पुलिस विभाग के नाम कर दी है। इसके बाद अब आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई।
सहारनपुर में तीन थाने बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जिसमें देवबंद थाने की चौकी खेड़ा मुगल, नकुड़ थाने की चौकी अंबेहटा और देहात कोतवाली थाने की चौकी शेखपुरा को अपग्रेड कर थाना बनाए जाने का प्रस्ताव तैयार किया था। इसमें सबसे अधिक प्रयास खेड़ा मुगल चौकी को थाना बनाने के निर्देश दिए थे। यह चौकी देवबंद थाने से करीब 25 किमी दूर है और उत्तराखंड बोर्ड का क्षेत्र लगता है। शासन ने खेड़ा मुगल को अलग थाना बनाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। उधर, प्रस्ताव पास होने के बाद चौकी से थाना बनाने के लिए जमीन की मांग की गई थी। तीन दिन पहले राजस्व विभाग ने खेड़ा मुगल में ही थाने के लिए जमीन पुलिस विभाग के नाम कर दी है। रिकॉर्ड में जमीन पुलिस विभाग के नाम दर्ज हो चुकी है।

More Stories
कानपुर नगर30मई26*नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के माध्यम से ग्वालटोली शास्त्री भवन में मनाया गया पत्रकारिता दिवस
अयोध्या30मई26*हज़रत भीखा शाह र०अ० के उर्स मुबारक में पहुंचकर पूर्व मंत्री रुश्दी मियां ने दी हाजरी
मथुरा 30 मई 26*डीएम, एडीएम प्रशासन एवं एसपी नगर द्वारा आगामी आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में गोष्टी*