सहारनपुर19जुलाई26*कलेक्ट्रेट मस्जिद प्रकरण में मजबूत पार्षद दल ने की शहर काजी से मुलाकात*
*शहर की परंपरा को हर हाल में रखा जायेगा कायमः काजी नदीम अख्तर*
*सहारनपुर। कलेक्ट्रेट मस्जिद से संबंधित प्रशासनिक आदेश के विषय में पार्षद दल के प्रतिनिधिमंडल ने शहर काजी मौलाना नदीम अख्तर साहब से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान पार्षद टिंकू अरोड़ा ने कहा कि शहर में अमन, भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इस विषय पर सभी वर्गों के लोगों, जनप्रतिनिधियों, समाज के सम्मानित व्यक्तियों और बुद्धिजीवी वर्ग को एकजुट होकर शहर काजी ओर जिम्मेदारों के नेतृत्व में कानूनी लड़ाई लड़नी चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मजबूत पार्षद दल के सभी पार्षद नगर की जनता के साथ मजबूती से खड़े हैं और जनभावनाओं का सम्मान करते हुए हर संभव सहयोग करेंगे। शहर काजी मौलाना नदीम अख्तर ने आश्वासन देते हुए कहा कि सहारनपुर हमेशा से अमन, भाईचारे और आपसी सौहार्द के लिए जाना जाता है तथा इस परंपरा को हर हाल में कायम रखा जाएगा। इस अवसर पर पार्षद हाजी गुलशेर, पार्षद नदीम अंसारी, पार्षद हाजी फजलुर्रहमान, पार्षद अब्दुल खालिक, पार्षद इमरान सैफी, पार्षद डॉ. एहतेशाम, पार्षद नितिन जाटव, पार्षद डॉ. मोहतसीन, पार्षद फराज अंसारी, पार्षद फहाद सलीम, पार्षद कलीम अहमद तथा शहर के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।*

More Stories
भागलपुर19जुलाई26*बबरगंज थानान्तर्गत 58.61 ग्राम बाउन शुगर के साथ एक विधि विरूद्ध बालक निरूद्ध,
भागलपुर19जुलाई26*कहलगांव रेलवे स्टेशन के बाहर फूड वैन का हुआ शुभारंभ
मथुरा 19 जुलाई 26*थाना जैत जनपद मथुरा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को कुल 392 ग्राम अवैध गाँजा सहित किया गया गिरफ्तार ।*