*ब्रेकिंग न्यूज✍️*
सहारनपुर19अगस्त25*मोब लिंचिंग पीड़ित को न्याय दिलाने हेतु बेहट विधायक उमर अली ने की पहल*
*सहारनपुर/देहरादून।* *बेहट विधानसभा के कस्बा छुटमलपुर निवासी जनाब रिज़वान मलिक के साथ ऋषिकेश के धराली में हुई मारपीट, लूटपाट एवं मोब लिंचिंग प्रकरण को लेकर बेहट विधायक उमर अली खान ने गंभीर रुख अपनाया।करीब चार दिन पूर्व असामाजिक तत्वों ने रिज़वान मलिक के साथ मारपीट कर जेब से सामान छीन लिया था। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उत्तराखंड पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हल्की धाराओं में कार्रवाई कर मामले को नज़रअंदाज़ कर दिया इस प्रकरण पर छुटमलपुर कस्बे के लोग विधायक उमर अली खान से मिले। इसके बाद विधायक जी ने मंगलवार को देहरादून पहुंचकर पुलिस महानिरीक्षक से मुलाकात की और दोषियों पर मोब लिंचिंग, लूट तथा जानलेवा हमले की धाराओं में सख्त कार्रवाई की मांग की। आईजी ने विधायक को भरोसा दिलाया कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और ठोस कार्रवाई हेतु दो दिन का समय मांगा…*
More Stories
मुजफ्फरनगर/मेरठ, 13 अक्टूबर 2026 सूफी अमजद अली बने बीएमपी के मेरठ महानगर अध्यक्ष
कानपुर नगर 13 अक्टूबर 26*KDA में भ्रष्टाचार की भरमार और फर्जी दस्तावेजों से कार्रवाई के विरोध में TUCC नगर अध्यक्ष राकेश रावत की हुंकार
पूर्णिया बिहार 13 अक्टूबर26* पूजा घर के तहखाने में छिपाया था गांजा, 3.580 KG बरामद, एक धराया*