May 17, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

सहारनपुर17मई26*गागलहेड़ी के महासम्मेलन से कांग्रेस देगी 2027 चुनावी अभियान को धार-

सहारनपुर17मई26*गागलहेड़ी के महासम्मेलन से कांग्रेस देगी 2027 चुनावी अभियान को धार-

सहारनपुर17मई26*गागलहेड़ी के महासम्मेलन से कांग्रेस देगी 2027 चुनावी अभियान को धार-

पश्चिम यूपी में इमरान मसूद के नेतृत्व में संगठन विस्तार और शक्ति प्रदर्शन की तैयारियां तेज…
सहारनपुर : पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी 18 मई यानी कल का दिन बेहद अहम माना जा रहा है – सहारनपुर के गागलहेड़ी में आयोजित होने जा रहा कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि 2027 विधानसभा चुनाव का शंखनाद माना जा रहा है – इस सम्मेलन के जरिए कांग्रेस प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने के साथ-साथ भाजपा सरकार के खिलाफ बड़ा राजनीतिक माहौल तैयार करने की रणनीति पर काम करेगी – इस विशाल सम्मेलन की कमान सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के हाथों में है, जिनकी सक्रियता और जनसंपर्क क्षमता ने पश्चिम यूपी में कांग्रेस को नई पहचान दिलाई है-पार्टी हाईकमान द्वारा सम्मेलन की जिम्मेदारी इमरान मसूद को सौंपे जाने को उनके बढ़ते राजनीतिक कद और संगठन पर मजबूत पकड़ के रूप में देखा जा रहा है – सूत्रों के मुताबिक सम्मेलन में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे-कार्यक्रम में बूथ, वार्ड, ब्लॉक और न्याय पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत करने, युवाओं और किसानों को जोड़ने तथा महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर जनआंदोलन खड़ा करने को लेकर मंथन होगा- कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियां पहुंचाने का संदेश भी दिया जाएगा-राजनीतिक गलियारों में इस बात की भी चर्चा तेज है कि सम्मेलन के दौरान कई प्रभावशाली चेहरे कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं- समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व विधायक मसूद अख्तर – पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष इरशाद चौधरी – पूर्व ब्लॉक प्रमुख और वर्तमान जिला पंचायत सदस्य इमरान मलिक और बसपा नेता रईस मलिक के नाम चर्चाओ मे है -हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन चर्चाओं ने जिले की राजनीति में हलचल जरूर बढ़ा दी है – लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के बाद कांग्रेस अब पश्चिम यूपी में अपनी मजबूत वापसी की जमीन तैयार करने में जुटी है-ऐसे में गागलहेड़ी का यह सम्मेलन केवल कार्यकर्ताओं का जमावड़ा नहीं बल्कि कांग्रेस की राजनीतिक ताकत और सांसद इमरान मसूद की बढ़ती लोकप्रियता और बढ़ती ताकत का बड़ा प्रदर्शन माना जा रहा है!!ll