सहारनपुर16मार्च24*जनपद में प्रथम चरण 19 अप्रैल को होगा मतदान.*
*▶️आदर्श आचार संहिता का प्रभावी क्रियान्वयन एवं निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करें सुनिश्चित–*
*▶️भ्रामक खबरें प्रसारित करने वालों पर होगी कार्यवाही..*
अरविन्द चौहान
सहारनपुर।जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में समस्त प्रभारी, सहप्रभारी एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 एवं आदर्श आचार संहिता के पालन के संबंध में बैठक आहूत की गयी।
डॉ0 दिनेश चन्द्र ने सभी प्रभारी एवं सह प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिए कि आदर्श आचार संहिता का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि वोटर हेल्पलाइन एप से वोटर बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं एवं वोटर लिस्ट में अपना नाम खोज सकते हैं। मतदान केंद्र और बीएलओ को भी इसके जरिए खोजा जा सकता है। उन्होंने बताया कि सी-विजिल एप के माध्यम से आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत कर सकते हैं। इसमें दर्ज शिकायतों का 100 मिनट में निस्तारण कराया जाएगा। नो योर कैंडिडेट एप से उम्मीदवारों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसमें उम्मीदवारों की फोटो व विस्तृत विवरण मिल जाएगा। उन्होने बताया कि 4 एम के तहत मनी, मसल मिसइन्फॉर्मेशन और एमसीसी वॉइलेशन शामिल है।
डीईओ ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन कार्यक्रम के बारे में बताया कि निर्वाचन की अधिसूचना के लिए 20 मार्च, नाम निर्देशन हेतु अंतिम दिनांक 27 मार्च, नाम निर्देशनों की जांच हेतु 28 मार्च, नाम वापसी हेतु अंतिम दिनांक 30 मार्च, मतदान का दिनांक 19 अप्रैल एवं मतगणना का दिनांक 04 जून निर्धारित की गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विपिन ताड़ा ने कहा की आगामी चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी का सहयोग अपेक्षित है।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर अर्चना द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उत्सव आनंद, नगर मजिस्ट्रेट गजेन्द्र कुमार, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक, एसपी देहात सागर जैन, एसपी यातायात सिद्धार्थ वर्मा, सभी प्रभारी एवं सह प्रभारी अधिकारी सहित जिलाध्यक्ष भाजपा महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष भाजपा पुनीत त्यागी, जिलाध्यक्ष कांग्रेस मुजफ्फर अली, जिलाध्यक्ष अपना दल राजकुमार पंवार, सहित अन्य राजनैतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।रिपोर्ट अरविंद चौहान..*
More Stories
लखनऊ 11 नवम्बर 26*डग्गामार बसों के अवैध संचालन पर पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई।
लखनऊ11 नवम्बर 26*यूपी में पूर्व मतदाताओं को बड़ी राहत, बिना डर के भर सकेंगे फार्म-6*
पूर्णिया बिहार11नवंबर26* छठ महापर्व से पहले जिला प्रशासन सख्त, पूर्णिया DM ने जारी की सुरक्षा एडवाइजरी, एक भी चूक पड़ी तो भारी*