सहारनपुर16अक्टूबर23*पहाड़ियों में बारिश होने पर सिद्ध पीठ श्री शाकंभरी देवी में प्रशासन द्वारा अलर्ट कर दिया गया है।
द्वितीय नवरात्रि सिद्ध पीठ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना जताई जा रही है।
मौके पर पहुंचे जिला अधिकारी डॉक्टर दिनेश सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा ने दर्शन करने आए श्रद्धालुओं से धैर्य रखने की अपील की और मौसम के मिजाज को देखकर बाढ़ चौकी को भी अलर्ट किया गया है।
अनाउंसमेंट के जरिए दुकानदारों को नदी किनारे से हटाया जा रहा है।
तेज बारिश के कारण श्रद्धालुओं को भुरा देव मंदिर पर रोका गया है।
श्रद्धालुओं की सेवा के लिए प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है।

More Stories
पूर्णिया 22 फ़रवरी 26*“डायरिया से डर नहीं” कार्यक्रम अंतर्गत छात्र छात्राओं ने पोस्टर के जरिए डायरिया के रोकथाम का दिया गया संदेश
सहारनपुर 23 फ़रवरी 26*ऑपरेशन सवेरा के चलते एक स्मेक तस्कर पर चिलकाना पुलिस का कडा एवम बड़ा प्रहार*
लखनऊ २३ फरवरी २६ * राजधानी लखनऊ में बड़ा हादसा: डबल डेकर बस पलटी