सहारनपुर ब्रेकिंग…
सहारनपुर15फरवरी25*दो पहिया वाहन चालक एवं सहयात्री के हेल्मेट न पहनने पर नहीं मिलेगा पेट्रोल*
जनपद में ’’नो हेल्मेट नो फ्यूल’’ की रणनीति लागू
सहारनपुर-(सू0वि0) जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देशानुसार जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जनपद के समस्त पैट्रोल पम्प संचालकों एवं स्वामियों के साथ बैठक आहूत की गई। जिला पूर्ति अधिकारी ने पैट्रोल पम्प संचालकों एवं स्वामियों को निर्देश दिये कि किसी भी दशा में ऐसे दो-पहिया वाहन चालक को पैट्रोल का विक्रय नही किया जाएगा जिसके चालक तथा सहयात्री ने हेल्मेट नही पहना हो। ज्ञातव्य है कि जनपद में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने तथा हेल्मेट न पहनने के कारण सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से ’’नो हेल्मेट नो फ्यूल’’ की रणनीति लागू की गयी है।
More Stories
सहारनपुर 20 अक्टूबर 26*पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारियों द्वारा रावण दहन कार्यक्रमों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा
नेपाल 20 अक्टूबर 26*सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण त्योहार बड़ा दशैं धार्मिक श्रद्धा और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है
मुम्बई 20 अक्टूबर 26*विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने मुंबई में अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बातचीत की।