सहारनपुर11अप्रैल24*थाना फतेहपुर प्रभारी ने अपनी टीम के सहयोग से मात्र 12 घंटे में किया,लूट की घटना का जोरदार खुलासा*
*🔷सांई भारत गैस सिलेंडर के डिलवरी वैन से 35 हजार रूपए की लूट करने वाले,3 लूटेरे गिरफ्तार*
*🔷कब्जे से लूट की घटना में प्रयुक्त बिना नम्बर प्लेट वाली बाईक व लूट के 14,400 रूपए नकद बरामद*
*🔷तीनों लूटेरे गांव बढ़ेडी घोघू से रामखेडी मार्ग स्थित शिव राणा आम के बाग के पास एक झोपड़ी के पास से गिरफ्तार*
*सहारनपुर*/
साईं भारत गैस सिलेंडर डिलीवरी वैन चालक से लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हुए तीन शातिर लूटेरो को लूट की घटना मे प्रयुक्त बाईक व लूट के 14,400 रूपए सहित कल शाम किया गिरफतार।आपको बता दें,कि कल साईं भारत गैस सिलेंडर के डिलीवरी वैन चालक संजीव कुमार ने थाना फतेहपुर पहुंच कर खुद के साथ हुई लूट की घटना रिपोर्ट दर्ज कराई थी,लूट का मामला पंजीकृत करते ही थाना फतेहपुर प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार ने लूटेरों की तलाश मे अपनी पुलिस टीम के साथ दबिशे देनी शुरू कर दी। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार को कल शाम सूचना मिली,कि डिलीवरी वैन के साथ लूट करने वाले गांव बढेडी घोघू से रामखेडी मार्ग पर एक झोपड़ी के पास किसी अन्य घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़े हैं।थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने आंव देखा ना तांव एक टीम को साथ लेकर उस और ही दौड़ पड़े,जहां की उनके पास सूचना थी,जैसे ही पुलिस रामखेडी मार्ग पर पहुंची,तो पुलिस टीम को देखते ही तीनों लूटेरे भाग खड़े हुए,जिनको शिवराणा आम के बाग के पास स्थित एक झोपड़ी के पास घेराबंदी करते हुए पकड़ लिया।पकड़े गए तीनो लूटेरों शिवराणा पुत्र करेशन व विजय कुमार पुत्र कुलदीप दोनों ही निवासी ग्राम बढेडी घोघू तथा राहुल पुत्र ओमवीर सिंह निवासी गांव लखनौती थाना बेहट के कब्जे मोके से लूट की घटना में प्रयुक्त बाईक एवम लूट के 14,400 रूपए नकद बरामद कर लिए।इन लूटेरों को गिरफतार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार,सोनू राणा,हेड कांस्टेबल रोहित राणा, सुनील व प्रदीप कुमार शामिल रहे।आपको बता दें,कि मात्र 12 घंटे में लूट की घटना का जोरदार खुलासा करने वाली पुलिस टीम की कस्बा वासियों ने जमकर प्रशंसा की।

More Stories
नई दिल्ली8जून2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर देश और राज्यों से महत्वपूर्ण खबरें
लखनऊ8जून2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली8जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*