सहारनपुर09मार्च24**थाना मण्डी,थाना नानोता,थाना सरसावा ,थाना देवबंद प्रभारियो की बड़ी कार्रवाई,*
*➡️25 साल से माननीय न्यायालय से फरार हिस्ट्रीशीटर चढ़ा इंस्पेक्टर पीयूष दीक्षित की पुलिस टीम के हत्थे,पीरवाली गली से गिरफ्तार*
*➡️हिस्ट्रीशीटर महबूब मंसूर कालोनी का मकान बेचकर पीरवाली गली स्थित नया मकान खरीदकर चोरी छुपे रह रहा था,जिसे पुलिस टीम ने पकड लिया*
*➡️थाना नानोता प्रभारी अमित नागर की पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो का सख्ती के साथ पालन करते हुए पकड़ा एक शातिर वारंटी*
*➡️थाना सरसावा प्रभारी सत्येन्द्र कुमार राय की पुलिस टीम ने पकड़ा कुकर्म करने वाला*
*➡️थाना देवबंद प्रभारी संजीव कुमार की पुलिस टीम ने भी पकड़ा दुष्कर्म का वांछित आरोपी*
*➡️एसएसपी डाॅ,विपिन ताड़ा,एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक एवम एसपी देहात सागर जैन के दिशा निर्देश पर जनपद भर में अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई*
*सहारनपुर*/
अपराध करने वालों को अपनी तेज तर्रार कार्रवाई से जेल की हवा खिलाने वाले
*थाना मण्डी प्रभारी पीयूष दीक्षित* की पुलिस टीम ने आज एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 25 साल से फरार नामी ग्रामी हिस्ट्रीशीटर महबूब पुत्र याकूब निवासी मेहंदी सराय गिरफ्तार।आपको बता दें,कि यह माननीय न्यायालय से फरार हिस्ट्रीशीटर महबूब जो हैदराबाद में रह रहा है,तथा यहां सहारनपुर में स्थित मंसूर कालोनी का मकान बेचकर एवम पीरवाली गली में नया मकान खरीदकर चोरी छुपे रह रहा था,ताकी किसी को भी उसके सहारनपुर में होने की भनक ना लगे,लेकिन साहसिक पुलिस टीम को जैसे ही इसके पीरवाली गली में होने की सूचना मिली,तो पुलिस टीम ने दबिश देकर इस हिस्ट्रीशीटर महबूब को पकड़ लिया,जिसे *इंस्पेक्टर पीयूष दीक्षित* की पुलिस टीम उपनिरीक्षक ललित कुमार ने अपने एक बड़े दल के साथ दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।इसके अलावा *थाना नानोता प्रभारी अमित नागर* की पुलिस टीम उपनिरीक्षक शीशपाल ने माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो का सख्ती के साथ पालन करते हुए एक शातिर वारंटी जावेद पुत्र आबिद निवासी ग्राम आभा को किया गिरफतार।इसके अतिरिक्त *थाना सरसावा प्रभारी सत्येन्द्र कुमार राय* की पुलिस टीम उपनिरीक्षक देवेश कुमार ने एक कुकर्म के आरोपी गुलबहार पुत्र इमरान निवासी नदीम कालोनी थाना कुतुबशेर को किया गिरफतार।जबकि *थाना देवबंद प्रभारी संजीव कुमार* की पुलिस टीम उपनिरीक्षक केपी सिंह ने आज एक दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त आरिश पुत्र आशिक निवासी जनपद मुजफ्फरनगर को किया गिरफतार।

More Stories
लखनऊ 2 मार्च 26*विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना जी ने प्रदेशवासियों को दी होली की हार्दिक शुभकामनाएं
अयोध्या 2 मार्च 26*थाने से लौटते समय महिला की मौत, विधायक रामचंद्र यादव ने पहुंचकर बंधाया ढांढस
लखनऊ 2 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….