सहारनपुर09दिसम्बर24*सब जूनियर जूडो प्रतियोगिता मे
सहारनपुर मंडल के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन*
सहारनपुर । उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय एवं उत्तर प्रदेश जूडो संघ के समन्वय से कानपुर जिला जूडो एसोसिएशन द्वारा कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में प्रदेशीय सब जूनियर जूडो प्रतियोगिता बालक बालिका का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण तीन रजत एवं पांच कांस्य पदक अर्जित कर प्रतिष्ठा के अनुरूप प्रदर्शन किया।
सहारनपुर पहुंचने पर रेलवे स्टेशन पर सहारनपुर जिला जूडो संघ के महासचिव एवं अंतरराष्ट्रीय जूडो रेफरी दीपक गुप्ता,गौरव वर्मा, देवेंद्र सिंह, दीपक जैन एवं अन्य के द्वारा सभी खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। दीपक गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में मनजोत ने -52 किलो भार वर्ग में तथा अविश कुमार ने +66kg में स्वर्ण पदक हासिल किया। वही वंशिका ने – 48 किलो,शिवंशपाल ने -50kg जबकि शिवम ने- 40 किलो भार वर्ग में रजत पदक अर्जित किया कांस्य पदक जीतने वालों में सिमरन, अभय प्रताप सिंह वनोरा, आकांक्षी एवं आदित्य कौशिक ने अपने-अपने वजन वर्गों में कांस्य पदक अर्जित कर जनपद को गौरवान्वित किया।
विजेता बालक बालिकाओं को जूडो एसोसिएशन के अध्यक्ष अर्जुन डॉक्टर एस के शर्मा उपाध्यक्ष पंकज बंसल, पंकज मल्होत्रा, संजय गुप्ता, संजीव गुप्ता, विवेक गर्ग, प्रदीप कुमार, कमलकांत पवार, मानिक त्यागी, जिला क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना आदि खेल प्रेमियों ने बधाई दी एवं सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की

More Stories
हरदोई7जून2026*‘इज्जत’ के नाम पर खूनी पंचायत! बेटी को पीट-पीटकर मार डाला,फिर सांप और फांसी की पटकथा लिखते रहे घर के ‘जल्लाद
कौशाम्बी7जून2026*जन समस्याओं पर राजनीति भारी,अझुवा हाईवे की बदहाली पर उठे सवाल*
रीवा 7जून 2026*कटरा के समीप घेराबंदी कर स्कॉर्पियो में लोड भारी मात्रा में शराब पकड़ी