सहारनपुर09जनवरी24*पत्रकार व उनके वरिष्ठ जनों के प्रति राष्ट्रीय अध्यक्ष दिखे गंभीर..*
*▶️चल रही बर्फीली हवा एवंम कड़ाके की ठंड में पत्रकार अपने साथ-साथ अपने परिजनों की सेहत का भी रखें पूरा-पूरा ख्याल..*
*▶️राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक शर्मा अखिल भारतीय प्रेस क्लब सहारनपुर.*
*✅सहारनपुर।अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक शर्मा ने लखनऊ के एक वरिष्ठ स्वास्थ्य विशेषज्ञ से बात बात की इस दौरान उन्होंने सर्दी से बचाव के लिए सभी को अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।वरिष्ठ पत्रकार डी.के भारद्वाज से हुई डॉक्टरों से वार्ता के अनुसार शीतकालीन सत्र चरम पर है।वर्तमान में पड़ रही ठंड से बचाव के लिए उन्होंने खास तौर पर अपने सभी बुद्धिजीवी पत्रकार भाइयों से अपील करते हुए कहा कि वह अपनी सेहत के साथ-साथ अपने वरिष्ठ परिजनों की सेहत का भी अच्छे से ख्याल रखें।चल रही बर्फीली हवाओं के कारण अधिकांश लोग सर्दी की जकड़ में है। जिसमें अधिकतर डॉक्टर क्लीनिक और अस्पताल में सर्दी और खांसी से परेशान मरीजों की संख्या अधिक बढ़ जाती है। अशोक शर्मा ने जनपद सहारनपुर से लेकर अन्य प्रदेशों में चल रहे अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारी से निवेदन करते हुए कहा कि कड़ाके की ठंड में वह अपने साथ-साथ अपने परिजनों की सेहत का भी रखें विशेष ध्यान। उन्होंने कहा यह बहुत जरूरी है कि आप स्वयं को सर्दी के मौसम में पूरे समय स्वस्थ एवं सुरक्षित रखें आप सब लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है साथ-साथ अपने परिजनों की सेहत का भी पूरा-पूरा ख्याल रखें डॉक्टर के अनुसार कुछ तरीके ऐसे हैं, जिनकी मदद से आप सामान्य रूप से होने वाली बीमारियों को अपने परिवार से दूर रख सकते हैं।हालांकि सामान्य रूप से होने वाली सर्दी से कोई विशेष परेशानी नहीं होती है लेकिन यदि इसका समय पर उपचार न किया जाये तब यह तेज़ सिरदर्द,खराब गले, बलगम जमा होना और नाक के इन्फेक्शन में बदल सकती है।इसलिए सामान्य रूप से होने वाली सर्दी से बचाव के लिए अच्छा होगा कि भली-प्रकार से जरूरत के अनुसार गरम कपड़े पहने जाएँ और जहां तक हो सके घरेलू उपचार जैसे गर्म पानी के गरारे करना,गरम पानी की भाप दे प्रातः बड़े बुजुर्गों टहलने पर रोक लगाई आप के साथ-साथ आपके वरिष्ठ जन भी खुश रहें सुरक्षित रहें ऐसी मैं ईश्वर से कामना करता हूॅ आपका भाई अशोक शर्मा अखिल भारतीय प्रेस क्लब सहारनपुर आपकी सेवा में 24 घंटे तत्पर पर..*

More Stories
कौशाम्बी 7 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 7 मार्च 26*आपसी सौहार्द को मजबूत करता है होली पर्व ~ अविनाश पाण्डेय*
कौशाम्बी 7 मार्च 26*जनपद की शालिनी का आईएएस 2026 में हुआ चयन*इतिहास के पन्नों में फिर जनपद का नाम हुआ रोशन*