सहारनपुर02मार्च25*धोबी घाट पुल की जर्जर रेलिंग से बढ़ता हादसों का खतरा, नगर निगम बेखबर*
👮♂️सहारनपुर के धोबी घाट क्षेत्र में स्थित लोहे का पुल और उसकी रेलिंग वर्षों से जर्जर हालत में है, लेकिन नगर निगम और संबंधित विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। पूर्व में आई बाढ़ के दौरान छोटे पुल की रेलिंग बह गई थी, और अब लोहे के पुल की रेलिंग भी काफी खराब हो चुकी है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि पुल से गिरकर कई लोग दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन की आंखें अब भी बंद हैं।
क्षेत्र की दीवारें टूटी हुई हैं, नदी में गंदगी फैली हुई है, और आसपास घास-फूस का अंबार लगा हुआ है। स्थानीय लोग नगर निगम और जनप्रतिनिधियों से कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। चुनाव के समय विकास के दावे करने वाले नेता अब केवल उद्घाटन, फोटो खिंचवाने और माला-पगड़ी पहनने तक सीमित रह गए हैं।
क्षेत्रवासियों की मांग है कि यदि नगर निगम के पास लोहे की रेलिंग लगाने का बजट नहीं है, तो कम से कम बास बल्ली जैसी दीवारों के सहारे आर्टिफिशियल इंतजाम कर दिए जाएं, ताकि हादसों पर रोक लग सके। प्रशासन की लापरवाही से जनता में रोष बढ़ता जा रहा है, और यदि जल्द ही कोई समाधान नहीं निकाला गया, तो यह अनदेखी बड़े हादसों को जन्म दे सकती है।✒️
More Stories
लखनऊ24सितम्बर26*रेलवे समपार संख्या-44 25 सितंबर की शाम से एक अक्टूबर तक रहेगा बंद*
लखनऊ24सितम्बर26*मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबे हरिप्रसाद की पत्नी श्यामवती ने पुत्री को दिया जन्म।।
मुजफ्फरनगर 24 सितंबर 26*फर्जी बैनामे के सहारे स्वास्थ्य कर्मी से 16 लाख की ठगी का आरोप, दो महिलाओं पर मुकदमा दर्ज