🆕 सहारनपुर ब्रेकिंग….
सहारनपुर02जून25गंगोह – मिलावटी घी बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा, 1440 लीटर घी बरामद, दो गिरफ्तार…
गंगोह के गांव बांसदेई सरकड़ में मिलावटी खाद्य पदार्थ तैयार किए जाने की सूचना पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रविवार देर रात एक बजे पुलिस के साथ मिलकर छापा मारा। इस्तकार पुत्र शरीफ के घर पर की गई कार्रवाई में विभाग ने 1440 लीटर देशी घी (अनुमानित कीमत ₹8.64 लाख), दो क्रीम व एक पनीर का नमूना भरा और दो कुंटल क्रीम मौके पर ही नष्ट की। एफएसओ जवाहर लाल, अमित सिंह और सीएफएसओ डी.के. शुक्ला की टीम ने यह कार्रवाई की। खाद्य लाइसेंस के बिना मिलावटी उत्पाद बनाए जाने पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

More Stories
कौशाम्बी 20 मार्च 26*कन्या विवाह योजना के अन्तर्गत पात्र निर्माण श्रमिक करें आवेदन*
कौशाम्बी 20मार्च 26**जिलाधिकारी ने की संचारी रोग नियन्त्रण एवं दस्तक अभियान की बैठक*
कौशाम्बी 20 मार्च 26*रमजान के महीने के जुमे की अलविदा की नमाज को लेकर संदीपन घाट थाना पुलिस विभिन्न गांवों में रही मौजूद*