सहारनपुर 9दिसम्बर 25** एक करोड़ 10 लाख के टेलीकॉम उपकरण चोरी का खुलासा…*
*सहारनपुर मे 03 शातिर चोर गिरफ्तार….*
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) आशीष तिवारी के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत, थाना मण्डी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने विभिन्न मोबाइल टावरों से करोड़ों रुपये के टेलीकॉम उपकरण चोरी करने वाली अंतर्राज्यीय गैंग का खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने इन शातिर चोरों के कब्ज़े से विभिन्न मोबाइल टावरों से चोरी किए गए, जिसमें पुराना कलसिया रोड स्थित BSNL टॉवर भी शामिल है, लगभग 1 करोड़ 10 लाख रुपये मूल्य के चोरी किए गए टेलीकॉम उपकरण बरामद किए हैं। बरामदगी में महंगे RRH, RRU, BBU यूनिट्स, राउटर, और केबल शामिल हैं।
टेक्नीशियन राकेश शर्मा द्वारा BSNL टॉवर से चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद, गठित टीम ने बेगम मस्जिद कब्रिस्तान के पास देर रात चेकिंग के दौरान तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल किए गए एक वाहन को भी ज़ब्त किया है। पुलिस अब इनके नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

More Stories
लखनऊ13अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली13अगस्त25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*
नई दिल्ली12अगस्त26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*