सहारनपुर 26अप्रैल25 सट्टा किंग का शागिर्द खाईबाड शहजाद चढ़ा मंडी पुलिस के हत्थे,
17 मुकदमों में वांछित आरोपी भेजा गया जेल….
सहारनपुर – डीआईजी अजय कुमार साहनी एवं एसएसपी रोहित सिंह सजवान के कुशल मार्गदर्शन में थाना मंडी प्रभारी निरीक्षक बीनू सिंह ने एक और बड़ी सफलता दर्ज की है। सट्टा किंग मुल्ला टोनी का शागिर्द एवं शातिर सट्टेबाज शहजाद को पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।शहजाद पर कुल 17 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह लंबे समय से खाईबाड कर अवैध सट्टे के धंधे को संचालित कर रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से सट्टे की डायरी, पर्चा, एक पेन तथा ₹750 नगद बरामद किए हैं। इस कार्रवाई से सट्टा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। वहीं, इंस्पेक्टर बीनू सिंह के साहसिक कदम की चारों ओर सराहना हो रही है। इंस्पेक्टर बीनू सिंह ने अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा, “जो भी अपराध करेगा, वह किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। मंडी पुलिस हर गली, हर मोड़ पर निगाह बनाए हुए है। अब अपराधियों की खैर नहीं है।

More Stories
लखनऊ 14 मार्च 26**35 जिलों में हो सकती है बारिश और ओलावृष्टि*
रोहतास14 मार्च 26*जिस गाड़ी के अधिकारी फाइन काटते हैं, उसी का पॉल्यूशन और इंश्योरेंस फेल है
सहारनपुर 14 मार्च 26*गांव महंगी में छापा: घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण पकड़ा