सहारनपुर 18 सितंबर 26*एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया,सहारनपुर ब्रांच की मासिक वैज्ञानिक गोष्ठी का आयोजन
सहारनपुर से मंडल ब्यूरो चीफ लोकेन्द्र गौतम यूपीआजतक
सहारनपुर *एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया, सहारनपुर ब्रांच की मासिक वैज्ञानिक गोष्ठी का आयोजन अम्बाला रोड स्थित होटल के सभागार मे हुआ। जिसमे कार्डियोलोजिस्ट डॉक्टर अंशुल जैन तथा महन्त इन्द्रेश हास्पिटल देहरादून से आए हार्मोन रोग विशेषज्ञ डॉक्टर निहित खरकवाल ने अपने विचार व्यक्त किए। डॉक्टर अंशुल जैन ने कहा कि भारतवर्ष मे कुल मृत्यु मे करीब रोजाना 13.6% व्यक्तियो की मृत्यु अकेले हृदय रोगो के कारण होती है।उन्होने कहा कि यदि डायबिटीज के मरीज को हार्ट अटैक हो जाए तो उसमे मृत्यु का खतरा ज्यादा होता है,और हार्ट के इलाज मे देरी नही करनी चाहिए। महन्त इन्द्रेश हास्पिटल देहरादून से आए वरिष्ठ हार्मोन रोग विशेषज्ञ डॉक्टर निहित खरकवाल ने कहा कि डायबिटीज के मरीजो को अपनी शुगर कन्ट्रोल रखनी चाहिए,अगर शुगर कन्ट्रोल नही रहेगी तो उसका असर आंख,किडनी,दिल,शरीर की नसो,और शरीर के सभी अंगो पर पडता है।शुगर के रोगियो को खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए,और नियमित रुप से व्यायाम करना चाहिए। ए.पी.आई. के अध्यक्ष डॉक्टर कलीम अहमद ने कहा कि हृदय रोगियो को अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए,खाने मे ज्यादा वसायुक्त भोजन,एल्कोहल,ध्रुमपान,रेड मीट का सेवन नही करना चाहिए,मोटापे को नियंत्रण मे रखना चाहिए। ए.पी.आई. सचिव डॉक्टर विकास अग्रवाल ने सभी अतिथियो का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन वैज्ञानिक सचिव डॉक्टर सौम्या जैन ने किया।इस अवसर पर डॉक्टर अनुपम मलिक,डॉक्टर नरेश नौसरान,डॉक्टर मोहन पाण्डेय,डॉक्टर संजीव मित्तल,डॉक्टर डी.के. तिवारी,डॉक्टर अंकुर उपाध्याय,डॉक्टर डी.के. गुप्ता,डॉक्टर महेश चन्द्रा,डॉक्टर विजय अग्रवाल,डॉक्टर अजय कुमार जैन,डॉक्टर प्रवीण मित्तल,डॉक्टर आर. एस. पंवार,डॉक्टर अनिल मलिक,डॉक्टर सुधीर अग्रवाल,डॉक्टर मोहन सिंह,डॉक्टर प्रवीण चावला,डॉक्टर अरिष्ट जैन,डॉक्टर महेश गोयल,डॉक्टर बी.सी.दत्ता आदि चिकित्सक उपस्थित हुए।
More Stories
लखनऊ 18 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें
उन्नाव 18 सितंबर 26*उन्नाव में जिला पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आगाज कल
हरिद्वार 18 सितंबर 26*निठारी कांड से बरी सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में संदिग्ध मौत