May 22, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

सहारनपुर २२ मई २६ * सपा सांसद इकरा हसन समेत 8 पर मुकदमा दर्ज- रास्ता जाम और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोपों से किया गया है मुकदमा...

सहारनपुर २२ मई २६ * सपा सांसद इकरा हसन समेत 8 पर मुकदमा दर्ज- रास्ता जाम और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोपों से किया गया है मुकदमा…

सहारनपुर २२ मई २६ * सपा सांसद इकरा हसन समेत 8 पर मुकदमा दर्ज- रास्ता जाम और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोपों से किया गया है मुकदमा…
✔️सहारनपुर: समाजवादी पार्टी की कैराना सांसद इकरा हसन सहित 8 लोगों के खिलाफ थाना सदर बाजार में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है – मामला 19 मई को उपमहानिरीक्षक कार्यालय के सामने रास्ता अवरुद्ध कर जाम लगाने और पुलिस के सरकारी कार्य में बाधा डालने से जुड़ा बताया जा रहा है – सदर बाजार में तैनात उपनिरीक्षक संजय शर्मा की तहरीर पर सांसद इकरा हसन – पूर्व मंत्री मांगेराम कश्यप समेत 7 नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस की गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है – हालांकि मुकदमा 19 मई को ही दर्ज कर लिया गया था, लेकिन इसकी चर्चा आज सुबह से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही FIR के बाद हुई है – मुकदमा दर्ज होने के बाद राजनीतिक गलियारों में इस कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सियासी माहौल और गरमाने की संभावना भी जताई जा रही है!!ll

Taza Khabar