सहारनपुर १३ मार्च *जनपद सहारनपुर की प्रमुख खबरें
एसएसपी ने की उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्रों में फेरबदल
सहारनपुर। जनपद की कानून व्यवस्था को चुस्तदुरूस्त बनाये जाने के लिए एसएसपी आकाश तोमर ने कई थाना उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल कर उन्हें नयी तैनाती दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के निर्देशानुसार आज चैकी प्रभारी अम्बेहटा थाना नकुड़ के उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार को चैकी प्रभारी शेखपुरा कदीम कोतवाली देहात व पुलिस लाईन से उपनिरीक्षक क्षितिज कुमार को चैकी प्रभारी अम्बेहटा पीर थाना नकुड़ बनाया गया है। इनके अलावा पुलिस लाइन से ही उपनिरीक्षक अवशेष भाटी को चैकी प्रभारी नवाबगंज नगर कोतवाली व थाना मण्डी से उपनिरीक्षक राजकुमार गौतम को चैकी प्रभारी लेबर कालोनी से थाना कुतुबशेर व थाना मण्डी से सम्बद्ध चैकी काली नदी, थाना गागलहेड़ी से उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार को चैकी प्रभारी काली नदी थाना गागलहेड़ी का दायित्व सौंपा गया है।
राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप प्रतियोगिता में हरियाणा का दबदबा कायम
सहारनपुर। राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप में आज हरियाणा प्रदेश के खिलाड़ियों ने कई प्रतिस्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल कर अपना वर्चस्व कायम किया, जबकि दिल्ली के खिलाड़ी भी पदक की दौड़ में शामिल रहे।
आज गांधी पार्क के अम्बेडकर स्टेडियम मंे राष्ट्रीय जूनियर कुराश प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व सांसद राघवलखन पाल शर्मा व राष्ट्रीय कुराश महासंघ के अध्यक्ष रवि कपूर ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। पूर्व सांसद राघव लखन पाल ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने को प्रेरित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उत्तर प्रदेश कुराश एसोसिएशन के सचिव विक्रान्त कश्यप ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता मंे 26 राज्यों से लगभग 450 खिलाड़ियों व 30 निर्णायकों ने प्रतिभाग किया। रा.कु.महासंघ के अध्यक्ष रवि कपूर ने बताया कि इस दौरान राष्ट्रीय निर्णायक परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रदेशों से 52 परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान राष्ट्रीय तकनीकी सचिव राहुल व्यास, कोषाध्यक्ष शिवाजी सोलंके, राज्य उपाध्यक्ष प्रवीण चैधरी, मोहित, किरण,तरुण, दिव्यांश, अरुण, देवेंद्र,राजीव कश्यप,सोमबीर,राकेश, नीना, लाल धर्मेंद्र, रविकांत, अजीत पाल, राकेश सिंह आदि उपस्थित रहे।देर शाम तक चली प्रतियोगिता के बालिका वर्ग के 44 किग्रा में प्रथम सिमरन (हरियाणा), द्वितीय खुशबू (उत्तर प्रदेश), तृतीय स्मृति (दिल्ली), तृतीय रवीना (राजस्थान), 57 किग्रा भार वर्ग में प्रथम अनीता(हरियाणा), द्वितीय साक्षी (हरियाणा), तृतीय अक्षिता (पंजाब), तृतीय भूमिका(राजस्थान), 63 किग्रा भार वर्ग में प्रथम रितिका (हरियाणा), द्वितीय शीनु (हरियाणा), तृतीय गीन्नी(पंजाब), तृतीय आकृति (चंडीगढ़), 70 किग्रा में प्रथम प्रेरणा टोकस (दिल्ली), द्वितीय शीतल (हरियाणा), तृतीय रूचि (पंजाब), तृतीय घोसिया (मध्य प्रदेश) तथा 70 किग्रा से अधिक भार में प्रथम ज्योति टोकस (दिल्ली), द्वितीय कंवरप्रित (हरियाणा), तृतीय तान्या (बिहार), तृतीय अन्नू (हरियाणा) स्थान पर रही।
आरपीआई आठवले के प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा जिलाध्यक्ष का किया स्वागत
प्रदेश में भाजपा की पुनः सरकार बनने पर जताया हर्ष
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार को मिले प्रचण्ड बहुमत पर आज रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इण्डिया (आठवले) के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा जिलाध्यक्ष डा.महेन्द्र सिंह सैनी से भेंट की और जनपद में पांच सीटों पर कमल खिलाने का उनको श्रेय देते हुए पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया।
आज आरपीआई आठवले के जिलाध्यक्ष शिव कुमार गौतम के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ.महेन्द्र सिंह सैनी के आवास पर पहुंचे और उत्तर प्रदेश में भाजपा को मिले प्रचण्ड बहुमत पर खुशी जताते हुए कहा कि जनपद में भी उनकी अगुवाई में पार्टी का संतोषजनक प्रदर्शन रहा है और पांच सीटों पर पार्टी अपनी जीत का परचम लहराने में सफल रही है, जिसमें गठबंधन के तहत आरपीआई आठवले ने भी अपना पूर्ण सहयोग देते हुए गठबध्ंान धर्म निभाया है, जिस पर भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ.महेन्द्र सिंह सैनी ने आरपीआई के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की भी पीठ थपथपाई।
आरपीआई (आठवले) के कार्यकारी जिलाध्यक्ष शिव कुमार गौतम ने कहा कि आरपीआई का प्रत्येक कार्यकर्ता भाजपा के साथ है। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में भी आरपीआई भाजपा को अपना पूर्ण सहयोग देगा। उन्होंने यह भी बताया कि आरपीआई सुप्रीमो रामदास आठवले, प्रदेश अध्यक्ष पवनगुप्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों व कार्यशैली से प्रभावित हैं, तथा दलित, शोषित, वंचित समाज के लिए भाजपा जिस प्रकार से कार्य कर रही है, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि सर्वसमाज का हित भाजपा में ही सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने जिस प्रकार भाजपा को शानदार जीत दिलायी है, यह मोदी और योगी की कार्यशैली का ही परिणाम है। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मदन भारती, संगठन सचिव नन्हेलाल वर्मा, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सहगल, मण्डल प्रभारी सिंघूराज, जिला सचिव संजय गुप्ता, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डा. अमरदीप, जिला उपाध्यक्ष अकरम मंसूरी, अल्पसंख्यक जिलाउपाध्यक्ष सलमान प्रधान, नगर उपाध्यक्ष कमल सक्सेना मुख्य रूप से शामिल रहे।
प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय में 92 वादों का हुआ निस्तारण
सहारनपुर। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय में आज 92 वादों का निस्तारण कर 16 वादों में पक्षकार कर बतौर पति-पत्नी साथ-साथ रहने के लिए समझौता कराया गया तथा 58 वाद भरण पोषण के मुकदमों का भी निस्तारण हुआ।
दीवानी न्यायालय परिसर में आयोजित लोक अदालत के दौरान प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय नरेंद्र कुमार एवं अधिवक्ताआंे के प्रयास से न्यायालय से 16 वादों का निस्तारण कर आपसी सुलह समझौते के आधार पर दंपतियों को एक साथ रहने के लिए राजी किया गया। इसके अलावा 125 एवं 125 (3)में 58 वादों का समझौते के आधार पर निस्तारण करते हुए वादियों को भरण पोषण के रूप में 13 लाख रुपए दिलाये गए। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय में कुल 92 वादों का निस्तारण किया गया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय व जिला जज नरेंद्र कुमार ने कहा कि आज राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से सुलह समझौते के आधार वादों का निस्तारण किया गया है, जिसमे 16 दंपतियो ने एक साथ रहकर जीवन गुजारने के लिए मन बना लिया है।जो बहुत खुशी की बात है। अधिवक्ता मंजर हुसैन काजमी एवं अधिवक्ता अशरफ खान व अधिवक्ता जमाल साबरी ने फैजान अहमद बनाम शगुफ्ता परवीन हक्क जोजियत के वाद में समझौता कराया गया। दोनो ने कहा कि आज हमें खुशी है हमारे वाद का निस्तारण हो गया। अब हम मिल कर अपने जीवन का बिताएंगेव एक अन्य वाद में भी अधिवक्ता अम्बेश कपिल ने भी अपने वाद में समझौता कराया।
इस दौरान न्यायालय के पेशकार राकेश कुमार,अमीन सिंह, शिवलाल का विशेष सहयोग रहा। इसके अलावा अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार श्रीमती मनोरमा सिंह के न्यायालय से 31 वादों का निस्तारण किया गया। इस दौरान 2 दंपतियों एक साथ रहने के लिए सुलह समझौते के आधार पर रजामन्द हुए तथा तीन संरक्षकर्ता वादों का निस्तारण किया गया। इन वादों में एक बाद 2015 से लंबित चला रहा था, जिसको न्यायालय के प्रयास से निपटाया गया व 18 वाद भरण पोषण में वादियों को 2 लाख 9 हजार भरण पोषण के लिए दिलाये गये। इस मौके पर हैदर अब्बास जैदी पेशकार,रविन्द्र आदि कोर्ट स्टाफ मौजूद रहा।
सरस्वती विहार गल्र्स स्कूल मेंवार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित
तनुश्री, अक्षिता ने सर्वाेच्च अंक हासिल कर विद्यालय को किया गौरवान्वित
सहारनपुर। सरस्वती विहार गल्र्स स्कूल के वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा कर मेधावी छात्राओ को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर तनुश्री जोशी ने 99.93, अक्षिता बंसल ने 99.09 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान पाया।
दिल्ली रोड मवींकला स्थित सरस्वती विहार गल्र्स स्कूल में कक्षा 1 से 5 तक वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं सरस्वती विहार गल्र्स स्कूल की प्रधानाचार्या कंचन सेठी एवं सरस्वती विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा दीप प्रज्ज्वलन किया गया। समारोह का शुभारंभ विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना से हुआ। मंच संचालन विद्यालय की शिक्षिका नेहा गुप्ता द्वारा किया गया। इस दौरान कक्षा 1 से 5 वीं तक के विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।समारोह पर सभी कक्षाओं की सामूहिक फोटो ली गई। प्रधानाचार्या कंचन सेठी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया तथा कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। कोविड-19 महामारी के कारण से बच्चों के शैक्षिक नुकसान की भरपाई के लिए 21 मार्च से उपचारात्मक कक्षाएं प्रारंभ करने की घोषणा की गई। समारोह में अमर गुप्ता, रामसहाय खुराना, अशोक चावला एवं सरस्वती विहार परिवार के सभी शिक्षक व शिक्षिकाएँ उपस्थित रहें। इस दौरान कक्षा 1 में अदिति आहुजा ने प्रथम, हर्षिता सचदेवा ने द्वितीय, कक्षा 2 में राधिका, तनु श्री ने प्रथम, आराध्या, शानवी ने द्वितीय कक्षा 3 में गुरलीन, अक्षिता ने प्रथम, अनन्या, वैष्णवी ने द्वितीय व कक्षा 4 में हसिका, तिथि ने प्रथम तथा इशिका, युक्ति ने द्वितीय, कक्षा 5 में नवृत्ति, कृति ने प्रथम व शगुन, वर्तिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तनुश्री जोशी ने 99.93 प्रतिशत अंक, अक्षिता बंसल ने 99.09 अंक हासिल कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान पाया।
स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया पुरस्कृत
सहारनपुर। ज़ी माउण्ट लिटेरा स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर मेधावी छात्र-छात्राओ को पुरस्कृत कर उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।
आज दिल्ली रोड स्थित स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा की गयी, जिसमें सर्वोच्च अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं का पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कक्षा 11 से वैदिक ने 93.6 प्रतिशत,रिद्धिमा ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कक्षा 9 में आसनी ने 95 प्रतिशत व शिवांशी ने 94 प्रतिशत और कृतिका ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए कक्षा 8 में वरी ने 92 प्रतिशत अंक तथा कक्षा 7 में आराध्य,आदि,युवराज व कक्षा 6 में आराध्या तिवारी ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। इसके अलावा सभी कक्षाओं में बच्चों ने अच्छे अंक प्राप्त कर जहां एक ओर स्कूल का नाम रोशन किया, तो वही उनके माता-पिता भी खुश नजर आए और इन सबको स्कूल प्रबंधक नीरज गुप्ता,विपिन अग्रवाल प्रधानाचार्य ने गोल्ड मेडल पहनाकर प्रमाण पत्र वितरित किए। जिसको पाने के बाद छात्र-छात्राएं काफी खुश नजर आए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सौरभ भारद्वाज ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनकी हौंसला अफजाही भी की।
बहुजन समाज को एकजुट करने का काम करेंगी भीम आर्मी: प्रवीन
सहारनपुर। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के मण्डल प्रभारी प्रवीन गौतम ने कहा कि प्रदेश के विधान सभा चुनाव में पार्टी ने अपनी आमद करायी है और भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने के पीछे बहुजन समाज का बिखराव रहा है। आज दिल्ली रोड स्थित मण्डल कार्यालय पर समस्त विधान सभाओं की समीक्षा बैठक करते हुए मण्डल प्रभारी प्रवीन गौतम ने कहा कि 2022 के विधान सभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने से उत्तर प्रदेश में पुनः सरकार बन रही है, जिसका सबसे बड़ा कारण बहुजन समाज का बिखराव है। बिखरे बहुजन समाज को एक जुट करने के लिए पार्टी हर स्तर पर कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि एक-एक कार्यकर्ता कांशीराम के जन्मोत्सव 15 मार्च से मिशन को आगे बढ़ाने का काम करेंगे और पूरी मजबूती के साथ मुहिम चलायी जायेगी। इस दौरान भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष विजय कुमार गौतम ने कहा कि वह अपने बहुजन समाज के महापुरूषों की विचारधारा व मिशन को किसी भी कीमत पर समाप्त न होने दें। जिलाध्यक्ष सभी विधान सभा अध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त विधान सभा के गांवों मंे 15 मार्च को कांशीराम का जन्मोत्सव हर्ष व उत्साह के साथ मनायें। इस दौरान अरविंद बाल्मीकि, शोर्य अम्बेडकर, अनुज, दिनेश रावण, मोनू, मंजेश गौतम, ब्रजेश सहगल, विक्की पालीवाल, आशुतोष, रमन, जितेन्द्र, पंकज कुमार, मयंक आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
होली पर्व पर होगा राष्ट्रकल्याणार्थ श्री हनुमान चालीसा पाठ
सहारनपुर। होली पर्व के उपलक्ष आगामी 17 मार्च को सिद्ध पीठ श्री प्राचीन हनुमान मंदिर में राष्ट्र कल्याणर्थ पांच हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान फूलों संग होली भी खेली qजाएगी।
मौहल्ला चैन्ताला स्थित सिद्धपीठ प्राचीन श्री हनुमान मंदिर परिसर में श्री बाला जी आध्यात्मिक संत्सग मंडल परिवार की आयोजित बैठक में मंदिर अधिष्ठाता पंडित वासुदेव शर्मा निर्माेही ने बताया कि अगामी 17 मार्च को होली पर्व के अपलक्ष्य में राष्ट्र कल्याणर्थ पांच श्री हनुमान चालीसा पाठ का धार्मिक अनुष्ठान कराया जायेगा। उन्होने बताया कि पाठ के पश्चात भक्तों के साथ फूलों संग होली खेली जायेगी। इस अवसर पर अध्यक्ष मुकेश चैरसिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन गोयल,उत्सव संचालक विनय जिन्दल, अशोक जैन, विश्वनाथ गोयल, पार्षद मानसिंह जैन,संजय कर्णवाल, गोपाल वर्मा, सतीश सिगंल, संजीव गुप्ता समेत आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

More Stories
नई दिल्ली १५ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज का राशिफल
बिजनौर 14 फ़रवरी 26*वेलेंटाइन डे बड़ा खुलासा: बिजनौर के रेस्टोरेंट के ‘VIP रूम’ में कपल्स के गुप्त वीडियो बनाए जा रहे थे!** 🚨
कौशाम्बी 14 फ़रवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें