सरीला (हमीरपुर)17अगस्त23*आंगनबाड़ी केंद्रों में सप्लाई होने वाले उत्पादों का प्रोडक्शन शुक्रवार को सूरु शुरू कर दिया है
सरीला ब्लाक के जरिया गांव में बने नवनिर्मित टीएचआर प्लांट द्वारा समूह की महिलाओं ने आंगनबाड़ी केंद्रों में सप्लाई होने वाले उत्पादों का प्रोडक्शन शुक्रवार को सूरु शुरू कर दिया है टीएचआर में बने छह रेसिपी के उत्पादों को कुरारा सरीला व गोहांड ब्लाक की 10 आंगनवाड़ी केंद्र में पहुँचाया गया है।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जरिया गांब में एक करोड़ दस लाख की लागत से बने टीएचआर प्लांट में जिले के तीन कुरारा सरीला गोहांड ब्लाक के आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को वितरित होने वाला छह प्रकार की रेसीपी का प्रोडक्शन सूरु कर दिया गया है प्लांट के नोडल ब्लाक मैनेजर आशीष शर्मा ने बताया कि प्लांट का मसीनरी खरीद के लिए 300 समूह से तीस हजार प्रतिमाह के हिसाब से 90 लाख रुपये अंशदान की राशि ली गई जबकि यूपी सरकार द्वारा मैटेरियल खरीद के लिए एक करोड़ 22 लाख रुपये दिए गए हैं. इस प्लांट को पूरी तरह से ही महिलाएं ही संचालित कर रही हैं.
प्लांट संचालन के लिए अध्यक्ष शिवकुमारी सचिव अंजनी देवी कोषाध्यक्ष जुलेखा खातून सहित 20 महिलाओं का चयन हुआ है, प्लांट 3 शिफ्टों में चलाया जा रहा है प्लांट में पांच तरह के व्यंजन बनाए जाएंगे. आंगनबाड़ी केंद्र पर धात्री, माताओं और बच्चों को महिला स्वयं समूहों द्वारा स्थानीय स्तर पर तैयार किया गया पोषक आहार मिलेगा. बीडीओ रविप्रताप चौधरी ने बताया ने समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनको रोजगार देने के उद्देश्य से टेक होम राशन प्रोजेक्ट चालू किया गया जिले के सरीला, गोहांड ओर कुरारा की कुल 476 आंगनवाड़ी केन्दों में 6 प्रकार की रेसिपी में छह माह से 3 वर्ष के बच्चों को आटा बेसन हलुआ, 3 से 6 वर्ष के लिए पुष्टाहार, आटा बेसन बर्फी, दलिया मूंग दाल व गर्भवतीधात्री महिलाओं के लिए आटा बेसन वर्फ़ी दलिया मूंगदाल खिचड़ी बनाया जा रहा है।

More Stories
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग, बाल-बाल बचे- हमलावर गिरफ्तार*
कौशाम्बी 11 मार्च 26*पूर्व विधायक का हुआ निधन उनके आवास पहुंचे पूर्व सांसद समेत तमाम लोग*
बांदा11मार्च 26*गांव,गांव पांव,पांव यात्रा पहुंची ब्लॉक महुआ बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए मिल रहा जन समर्थन**