सतना19नवम्बर24*सीधी में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से ऑटो सवार 4 लोगों की मौत, घायलों में डेढ़ साल के बच्चे सहित दो मासूम भी*
सीधी। चुरहट थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। ट्रक ने ऑटो को जोरदार ठोकर मारी, जिससे 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकी 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसा सेमरिया चौकी अंतर्गत देवनार नाला के पास हुआ।
हादसे में मृतकों में प्रेमवती तिवारी (45), उनकी बेटी सीता तिवारी (25), नातिन बिट्टू तिवारी (1), भोले तिवारी (37) शामिल हैं। दो मासूम बच्चे भी इस दुर्घटना में घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल हुए लोगों में मोहित रावत (22), रजनीश तिवारी (46) और एक डेढ़ साल का बच्चा शामिल हैं। घायलों को तुरंत जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
यह हादसा देवनार नाला के पास हुआ था, जहां अचानक ट्रक ने ऑटो को टक्कर मारी, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
उज्जैन17अगस्त26*वर्ष में सिर्फ आज एक दिन के लिए खुलता है नागचंद्रेश्वर मंदिर, नागपंचमी पर उमड़ता है आस्था का सैलाब*
सतना9अगस्त26*मॉर्चुरी में हो रहा था पोस्टमॉर्टम, पौने दो घंटे तक देखती रहीं छात्राएं, जिला अस्पताल में आई सामने बड़ी लापरवाही*
रीवा7अगस्त2026*डी-मार्ट से 1.29 लाख रुपये का गोवर्धन घी जब्त*