श्रावस्ती22दिसम्बर*भारतीय जनता पार्टी श्रावस्ती इकाई द्वारा जिले में आने वाली जन विश्वास यात्रा हेतु तैयारी बैठक की गयी।
जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा ओम की अध्यक्षता में हुयी तैयारी बैठक में मुख्यातिथि के रूप में जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी उपस्थित रहे।
बुधवार। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर जन विश्वास यात्रा के जनपद में स्वागत व सभाओं हेतु तैयारी बैठक की गयी। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने बताया उत्तरप्रदेश में प्रदेश नेतृत्व द्वारा 6 यात्राएं निकाली गयी है जिसमे अवध क्षेत्र की जन जनविश्वास यात्रा का 19 तारीख को भाजपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष जे पी नड्डा द्वारा अम्बेडकर नगर से शुभारम्भ किया गया। यह जन विश्वास यात्रा अम्बेडकर नगर, अयोध्या, गोण्डा, बलरामपुर से होते हुए गुरुवार को श्रावस्ती जनपद में प्रवेश करेगी। जिला प्रभारी/ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राहुल राज रस्तोगी ने बताया कि जन विश्वास यात्रा गुरुवार दोपहर 1 बजे हथियाकुंडा चौधरीडीह पहुंचेगी जहाँ पार्टी जन प्रतिनिधि, कार्यकर्ताओं और क्षेत्र वासियों द्वारा यात्रा का स्वागत करेंगे। उसके के बाद बेचईपुरवा, सिरसिया बाजार, चिल्हरिया मोड़ पर यात्रा का स्वागत होगा। दोपहर 3 बजे के करीब जन विश्वास यात्रा भिनगा सरदार पटेल चौराहे पर पहुंचेगी जहाँ सरदार पटेल प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा भिनगा नगर से होते हुए लक्षमण नगर, गिलौला बाज़ार होते हुए इकौना में करीब 6 बजे पहुंचेगी। इसके बाद जन विश्वास यात्रा श्रावस्ती में विश्राम के लिए रुकेगी। जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी ने बताया कि जन विश्वास यात्रा के माध्यम से जनता को योगी सरकार की उपलब्धियों, कार्यों एवं योजनाओं को बताते हुए जनता के आशीर्वाद व् समर्थन प्राप्त करने का कार्य किया जायेगा। जिला प्रभारी द्वारा जिले के सभी जन प्रतिनिधियों, ब्लॉक प्रमुख, जिला पदाधिकारी, मोर्चों के अध्यक्षों, मण्डल अध्यक्षों को विभिन्न स्थानों के स्वागत एवं सभा के दृष्टिगत जिमेदरियां सौंपी।

More Stories
उन्नाव18अगस्त26*संगीत महासंग्राम में मिलेगा प्रतिभाओं को भरपूर मौक़ा, सिंगिंग डांसिंग मॉडलिंग की होगी आजमाइश
मुगलसराय18अगस्त26*AICC पर्यवेक्षक श्री अली अहमद संगठन मजबूती की चर्चा हेतु मुगलसराय पहुँचे
प्रयागराज18अगस्त26*पीआरडी जवानों को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात, मानदेय बढ़कर ₹600 प्रतिदिन*