*ब्रेकिंग न्यूज✍️*
शिमला8अगस्त25*हिमाचल प्रदेश के चंबा में एक बड़ा हादसा हो गया.इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई
*हिमाचल प्रदेश के चंबा में एक बड़ा हादसा हो गया. गुरुवार को चुराह उपमंडल में एक कार खाई में गिर गई. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. 7 अगस्त की रात लगभग 9:20 पर एक स्विफ्ट कार भजराडू से श्रीगर गांव जा रही थी. तभी चलती हुई गाड़ी पर पहाड़ी से बहुत बड़ी चट्टानें गिर गईं, जिस वजह से ये हादसा हो गया और गाड़ी 500 मीटर नीचे खाई में गिर गई हादसे के दौरान गाड़ी में 6 लोग ही सवार थे, जिनकी तुरंत मौके पर ही मौत हो गई. सलूनी के डीएसपी रंजन शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि रात को पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों को निकाला गया. डीएसपी ने बताया कि सभी कार सवार चंबा के चुराह उपमंडल के रहने वाले थे. ये घटना किसी मानवीय भूल के चलते नहीं हुई. मृतकों को सिविल हॉस्पिटल तीसा पहुंचा दिया गया है, जहां शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा…*

More Stories
जींद हरियाणा 5 मार्च 26*संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा की राज्य स्तरीय मीटिंग का आयोजन किया गया
नोएडा 5 मार्च 26* होली मिलन समारोह मे सम्मिलित हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी
हरदोई 5 मार्च 26*गन्ने से भरे ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत होली की खुशियां मातम में बदली