शिमला10सितम्बर24*केंद्र की मोदी सरकार से हिमाचल प्रदेश को मिली बड़ी सौगात*
शिमला से आनन्द तोमर की रिपोर्ट यूपीआजतक
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से हिमाचल को बड़ी सौगात मिली है। भारत सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत वित्त वर्ष 2024-25 में प्रदेश के लिए एक साथ 92,364 घर मंजूर कर दिए हैं। 31 मार्च, 2024 तक मिले 17188 घर भी इसका हिस्सा होंगे। यह मंजूरी इसलिए मिली है, क्योंकि भारत सरकार ने फैसला लिया था कि जहां भी पात्रता लिस्ट एक लाख घरों से कम है, उन्हें ये घर एक साथ दे दिए जाएं। भारत सरकार ‘हाउसिंग फॉर ऑल’ के लक्ष्य के साथ इस योजना को विस्तार दे रही है। इस बारे में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के डिप्टी डायरेक्टर जनरल गया प्रसाद की ओर से हिमाचल सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के सचिव को अप्रूवल लेटर भेजा गया है। तीन सितंबर, 2024 को जारी किए गए इस पत्र के अनुसार अब हिमाचल में गरीब परिवारों को 92,364 घर मिल सकेंगे। इतना बड़ा आबंटन इससे पहले हिमाचल प्रदेश को कभी नहीं हुआ था। केंद्रीय मंत्रालय की सूची के अनुसार देश के छोटे राज्यों में से हिमाचल प्रदेश को सबसे अधिक 92,364 घर दिए गए हैं। अब तक हिमाचल प्रदेश में किए गए सर्वे के तहत 17,188 घरों के लिए राशि जारी की गई है। इनमें अधिकतर घरों का निर्माण हो चुका है और कुछ घरों का निर्माण चल रहा है। प्रदेश में किए गए सर्वे के अनुसार हिमाचल प्रदेश को घरों का अब पूरा आबंटन हो गया है। इन कुल 92,364 घरों में से 60 फीसदी घर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लोगों को देना जरूरी होगा। घरों की आबंटन के लिए चयन 15 जुलाई, 2021 को मंत्रालय द्वारा जारी यूजर मैन्युअल के आधार पर करने को कहा गया है। हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने अब इसकी तैयारी शुरू कर दी है▪️

More Stories
कानपुर देहात 11 मार्च 2026श्रीमती अर्चना पटेल, मा0 सदस्य, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग लखनऊ की अध्यक्षता में हुई बैठक व जनसुनवाई कार्यक्रम।
कानपुर देहात 11 मार्च 2026″नो स्मोकिंग डे” के अवसर पर तम्बाकू /धूम्रपान का सेवन / उपयोग करने से होने वाली हानियों / दुष्प्रभावों के साथ-साथ उसके बचाव एवं रोकथाम पर आयोजित हुई कार्यशाला, दिलाई गई शपथ
शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे…