शिकोहाबाद12फरवरी24*खाना पकाते समय महिला झुलसी
शिकोहाबाद। थाना नसीरपुर के गांव रपडी में एक महिला खाना पकाते समय झुलस गई। महिला के परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
राधा देवी 34 पत्नी राजेन्द्र निवासी रपडी थाना नसीरपुर सोमवार को घर में खाना पका रही थी। तभी वह किसी तरह से आग से झुलस गई। परिजन महिला को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए।
विषाक्त पदार्थ खाने से महिला की तबियत बिगड़ी
शिकोहाबाद। नगला लोकमन में एक महिला ने पारिवारिक कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। विषाक्त पदार्थ खाने से जब महिला की तबियत बिगड़ी तो परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। सोनी 21 निवासी नगला लोकमन थाना नसीरपुर ने पारिवारिक कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। विषाक्त पदार्थ खाने से महिला की तबियत बिगड़ गई। जब परिजनों ने महिला की गंभीर हालात देखी तो उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

More Stories
कौशाम्बी 17 फ़रवरी 26*गरीब मजदूरों के अधिकार की लड़ाई जारी रहेगी। ~ अजय राय*
कौशाम्बी 17 फ़रवरी 26*प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन*
कौशाम्बी 17 फ़रवरी 26*निपुण भारत मिशन को गति देने हेतु मासिक शिक्षक संकुल बैठक हुई संपन्न*