शामली31मई26*सिंघम सतीश कुमार का एक्शन: समझौता हुआ, फिर भी नहीं बच सके आरोपी, दोनों पक्षों पर पुलिस का शिकंजा
शामली के कांधला कस्बे के मोहल्ला खेल में कुरैशी बिरादरी के दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष के मामले में समझौता होने के बाद भी पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर उनका चालान किया है।
बीते शुक्रवार को कांधला के मोहल्ला खेल में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से मारपीट के साथ धारदार हथियार भी चले। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया था। बाद में दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया, लेकिन पुलिस ने कानून व्यवस्था को देखते हुए मामले में कार्रवाई जारी रखी।
*थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए चालान किया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।*
उधर, मोहल्ला मुस्तफाबाद में भाई-बहन पर हुए हमले के मामले में भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों का चालान किया है। लगातार हो रही कार्रवाई से असामाजिक तत्वों में हड़कंप है।
*थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने कहा कि नगर और थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी व्यक्ति को शांति भंग करने या माहौल खराब करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।*
क्षेत्र के कई लोगों ने अपराध और अराजकता पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की सक्रियता की सराहना की है।

More Stories
रीवा31मई26*शांति व्यवस्था, सुरक्षा और 24 घंटे ड्यूटी के बाबजूद पुलिसकर्मियों का वेतन चर्चा का विषय*
प्रयागराज31मई26*बभनपट्टी में मनाई गई अहिल्याबाई होल्कर की जयंती, न्याय एवं संघर्ष की मूर्ति थी अहिल्याबाई होलकर –हरिप्रसाद धनगर
फर्रुखाबाद31मई26*उत्तर प्रदेश में तेज़ तूफ़ान का कहर, किसानों और गरीबों को भारी नुकसान