शामली27दिसम्बर*ब्राहमण समाज नाराज होने से यूपी केसभी ब्राह्मण मंत्री सांसद दिल्ली दरबार मे तलब
अब ये साफ हो गया है की उत्तर प्रदेश की सबसे प्रभावशाली कम्युनिटी ब्राह्मण समाज बीजेपी से खिसियाया हुआ है। अपमानित है। पीड़ित है। मार खाया है। घर गिराए गए है। जेल डाला गया है। शायद यही वजह है पिछले दो दिनों से यूपी सरकार के सभी ब्राह्मण मंत्री और सांसद दिल्ली दरबार में तलब है। कल धर्मेंद्र प्रधान के घर दो घंटा चली मीटिंग बेनतीजा रही। आज बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को लगाया गया है। नड्डा अब ब्राह्मण मंत्रियों और सांसदों को समझा रहे है की पंडित लोगों की नाराजगी को तत्काल दूर करिए। लेकिन सूत्रों के मुताबिक सभी मंत्रियों ने हाथ खड़े कर दिए है। एक मंत्री ने दो टूक कहा ब्राह्मण समाज में हमारा हुक्का पानी बंद है आप वोट की बात कर रहे है। जब हम अपने लोगों की बाइक पुलिस ने नही छुड़वा सकते तो समाज को वोट के लिए किस मुंह से कहे। टारगेट करके पंडित लोगों को जेल डाला गया है राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भृगुवंशी आशुतोष पांडेय का मामला उठाया गया उनको एवं उनके परिवार का उत्पीड़न का मामला उठाया, तब हाई कमांड को पता रहने के बाद भी आप लोग चुप रहे। खुशी दुबे का क्या कसूर है की वो डेढ़ साल से जेल में है। अब बीजेपी को अहसास हो रहा है की इस ओपिनियन मेकर क्लास को नाराज करने का जोखिम उसे कितना मंहगा पड़ने वाला है। सूत्रों के मुताबिक ब्राह्मण मंत्रियों ने आला कमान को साफ साफ बता दिया है की अबकी बार पंडित जी का दूर से नमस्कार है।
रिपोर्ट अभय कुमार शर्मा युपीआजतक

More Stories
भोपाल13अगस्त26*एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध दूध की जगह वनस्पति से बन रहा था पनीर, सरकार ने लगाया बैन, होगी सख्त कार्रवाई*
जयपुर13अगस्त26*मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राजस्थान कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों को मंज़ूरी दी है
जयपुर13अगस्त26*नवचयनित ‘सामुदायिक समन्वय समूह’ के सदस्यों के संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया