शामली22दिसम्बर* कलयुगी बहु ने सास के सिर में हथौड़ा मारकर किया लहूलुहान
शामली। उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में सास बहू की मामूली कहासूनी उस समय जंग में तब्दील हो गई जब बहू ने झगड़े के दौरान सास के सिर में हथौड़े से प्रहार कर दिया ।हथौड़ा लगते ही सास लहूलुहान हो गई।परिजनों द्वारा मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस द्वारा घायल सास को शामली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है पुलिस ने आरोपी बहू को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि पूरा मामला जनपद शामली के सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव लीलोन का है जहां पर किसी बात को लेकर सास-बहू के बीच कहासुनी हो गई और देखते ही देखते ये कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई और बहू ने सास के सिर पर हथौड़े से प्रहार कर उसे लहूलुहान कर दिया।जिसे गंभीर हालत में शामली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी गई सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बहू को हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
[22/12, 3:40 PM] Abhay Patrakar Samali: रिपोर्ट अभय कुमार शर्मा

More Stories
पूर्णिया15जून26*पूर्णिया का ग्रीन सिटी पार्क बना आकर्षण का केंद्र
लखीमपुर खीरी15जून26*पलिया विधायक रोमी साहनी के समर्थन में उनके आवास पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पहुंचे
कानपुर नगर15जून26*हेड कांस्टेबल से सब-इंस्पेक्टर पद पर प्रमोशन होने पर प्रभारी निरीक्षक ने स्टार लगाकर सम्मानित किया