वाराणसी7सितम्बर25*काशी के उत्तर स्थित मां वनस्पति देवी धाम के पीठाधीश्वर बनाए जाने पर खुशी का माहौल*
नियारडीह एवं आसपास के लोगों में अत्यधिक उत्साह
वाराणसी। गोमती नदी के तट पर स्थित अमर भूमि आनंद वन क्षेत्र,काशी के उत्तर में एक विशाल एवं महत्वपूर्ण स्थान है। यहीं पर महाभारत काल से ही एक शक्तिपीठ,श्रीवन शक्ति देवी धाम,स्थित है,जिसका विस्तार 12 बीघे में फैला हुआ है। इस पवित्र स्थान का प्रबंधन संभाल रहे,अनिल चौबे पूर्व ग्राम प्रधान व उनके सहयोगियों ने मिलकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।उन्होंने अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथाकार एवं ज्योतिषाचार्य श्रीश्री 1008 रतन महाराज को सर्वसम्मति से देवी धाम का पीठाधीश्वर नियुक्त किया है। यह घोषणा 4 सितंबर 2025,दिन गुरुवार को की गई,जब अनिल चौबे जी पूर्व ग्राम प्रधान और उनके साथियों ने महराज को श्रीफल और पुष्प अभिषेक कर इस पद पर आसीन किया। इस समाचार से उनके शिष्यों एवं भक्तों में खुशी की लहर दौड़ गई है। जो ऋषि सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और संस्थापक भी हैं,अब इस धाम की आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों का नेतृत्व करेंगे। उनके मार्गदर्शन में,श्रीवन शक्ति देवी धाम एक नए युग में प्रवेश करेगा। इस अवसर पर यह भी घोषणा की गई कि गुरुदेव के मुखार बिंदु से आगामी अक्टूबर माह में 23 से 29 तारीख तक एक भव्य शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन की खबर ने नियार डीह और आसपास के भक्तों में अत्यधिक उत्साह भर दिया है। यह कथा न केवल धार्मिक महत्व रखती है,बल्कि यह वशिष्ठ महाराज के मार्गदर्शन में होने वाली पहली बड़ी गतिविधि भी होगी,जिससे इस पवित्र स्थल को एक नई पहचान मिलेगी।

More Stories
कानपुरनगर 23अप्रैल26*30 करोड़ की चारागाह भूमि कराई कब्जामुक्त, परसौली में चला बुलडोजर*
लखनऊ23अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनलपर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें…………..
बाराबंकी23अप्रैल26*बाराबंकी की बेटियों का कमाल: अंशिका बनीं यूपी टॉपर, अदिति- परी भी टॉप 10 में