February 22, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

वाराणसी31मई24*लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान कल, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं को बताएं वोटिंग टिप्स.

वाराणसी31मई24*लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान कल, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं को बताएं वोटिंग टिप्स.

वाराणसी31मई24*लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान कल, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं को बताएं वोटिंग टिप्स.

वाराणसी से प्राची राय यूपीआजतक यूपीआजतक

वाराणसी*वोट देने के लिए मतदाता फोटो पहचान पत्र के अलावा अन्य फोटो पहचान पत्र मतदेय स्थल पर मतदाताओं की पहचान के लिए मान्य होंगे

मतदान प्रातः 7.00 बजे से शुरू होकर सायं 6.00 बजे तक चलेगा

दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं और गर्भवती महिलाओं के लिए मतदान केन्द्रों पर व्हील चेयर एवं जगह-जगह पर वॉलन्टियर की व्यवस्था है।
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के प्रेस कान्फ्रेंस हॉल में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि, 01 जून, 2024 को प्रदेश के सातवें चरण के 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 63-महराजगंज, 64-गोरखपुर, 65-कुशीनगर, 66-देवरिया, 67-बांसगांव (अ0जा0), 70-घोसी, 71-सलेमपुर, 72-बलिया, 75-गाजीपुर, 76-चन्दौली, 77-वाराणसी, 79-मिर्जापुर, 80-राबर्ट्सगंज (अ0जा0) में मतदान होना है।

लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान का समय प्रातः 7ः00 बजे से शुरू होकर सायं 6ः00 बजे तक है। जबकि राबर्ट्सगंज (अ0जा0) लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में समाविष्ट 05 विधानसभा क्षेत्रों में से 03 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान का समय प्रातः 7ः00 बजे से शुरू होकर सायं 06ः00 बजे तक जबकि 02 विधानसभा क्षेत्रों 401-राबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र एवं 403-दुद्धी (अ0ज0जा0) लोकसभा सामान्य निर्वाचन क्षेत्र व विधानसभा उप निर्वाचन क्षेत्र में मतदान का समय प्रातः 7ः00 बजे से शुरू होकर अपराह्न 04ः00 बजे तक रहेगा।

जो भी मतदाता मतदान अवधि के अन्त में पोलिंग बूथ पर कतार में उपस्थित रहेंगे, वे सभी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के रिटर्निंग आफिसर क्रमशः जिलाधिकारी, महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण गोरखपुर, जिलाधिकारी, मऊ, मुख्य विकास अधिकारी, बलिया, जिलाधिकारी, बलिया, गाजीपुर, चन्दौली, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र है ।

सातवें चरण के 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 11 जनपदों – महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, मऊ, बलिया, गाजीपुर, चन्दौली, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र तथा विधानसभा उप निर्वाचन क्षेत्र 403-दुद्धी सातवें चरण में कुल 2,50,56,877 (02 करोड़ 50 लाख 56 हजार 877) मतदाता हैं,

सातवें चरण में मतदाताओं की संख्या की दृष्टि से सबसे अधिक मतदाता 64-गोरखपुर, तथा सबसे कम मतदाता 71-सलेमपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में हैं। 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 144 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें 134 पुरूष तथा 10 महिला प्रत्याशी हैं। सातवें चरण में सबसे अधिक 28 प्रत्याशी 70-घोसी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में तथा सबसे कम 07 प्रत्याशी 66-देवरिया एवं 77-वाराणसी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में हैं।

77-वाराणसी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदाता 1997578 हैं, जिसमें पुरूष 1083750 महिला 913692 तथा थर्ड जेंडर 136 हैं। मतदेय स्थलों की कुल संख्या 1909, प्रत्याशियों की संख्या 07 हैं।

चुनाव प्रक्रिया को सम्पन्न कराने के लिए 7258 भारी वाहन, 5346 हल्के वाहन तथा 108349 (01 लाख 08 हजार 349) मतदान कार्मिक लगाये गये हैं। 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान के लिए 31,223 ईवीएम की कन्ट्रोल यूनिट, 34,280 बैलट यूनिट तथा 33,366 वी0वी0पैट तैयार किये गये हैं।

चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु पर्याप्त मात्रा में अर्द्ध सैनिक बलों की तैनाती की गई है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी अर्द्ध सैनिक बलों को दी गयी है। सातवें चरण के निर्वाचन के दौरान अर्द्ध सैनिक बलों/पुलिस बलों के व्यवस्थापन के दृष्टिगत आकस्मिकता की स्थिति में मेडिकल सहायतार्थ एयर एम्बुलेंस एवं हेलीकाप्टर की व्यवस्था भी की गयी है। हेलीकाप्टर की लोकेशन 31 मई व 01 जून, 2024 को गोरखपुर में तथा एयर एम्बुलेंस की लोकेशन 01 जून, 2024 को वाराणसी में रहेगी। 50 प्रतिशत से अधिक मतदेय स्थलों पर (13092) लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गयी है, जिसका पर्यवेक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं भारत निर्वाचन आयोग तीनों स्तरों पर किया जायेगा।

इसके अतिरिक्त 2304 मतदेय स्थलों पर वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गई है। सातवें चरण में कुल 288 आदर्श मतदेय स्थल एवं 100 महिला, 42 दिव्यांग तथा 56 युवा कार्मिक प्रबंधित मतदेय स्थल बनाये गये हैं।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से वोटर इन्फार्मेशन स्लिप निर्वाचकों को वितरित करायी गयी है, जिसके माध्यम से उन्हें अपने वर्तमान मतदेय स्थल एवं क्रम संख्या की जानकारी हो सकेगी। सातवें चरण में 02 करोड़ 47 लाख 79 हजार 548 मतदाताओं को वोटर स्लिप वितरित की गयी है। इसके अतिरिक्त मतदाता वोटर हेल्पलाइन एप, भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के माध्यम से भी अपने मतदेय स्थल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। मतदाताओं की सुविधा हेतु वोटर गाइड का भी वितरण किया गया है।

सातवें चरण के जनपदों में 49 लाख 49 हजार 347 परिवारों को वोटर गाइड वितरित की गयी है। सातवें चरण के जनपदों में 27 अक्टूबर, 2023 से 31 मई, 2024 तक 13 लाख 30 हजार 994 मतदाता फोटो पहचान पत्र वितरित कराये गये हैं।मतदान की अवधि में सभी बी0एल0ओ0 एल्फाबेटिक लोकेटर मतदाता सूची के साथ मतदाता सहायता बूथ पर उपस्थित रहेंगे एवं आने वाले मतदाताओं की सहायता करेंगे। दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं के लिए मतदान केन्द्रों पर व्हील चेयर एवं जगह-जगह पर वॉलन्टियर की व्यवस्था की गयी है, जो कि दिव्यांग मतदाताओं की सहायता के लिए उपलब्ध रहेंगे।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में मतदाता फोटो पहचान पत्र के अतिरिक्त 12 अन्य फोटो पहचान पत्र (यथा-आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंकों/डाकघरों द्वारा जारी किये गये फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के अन्तर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, एनपीआर के अन्तर्गत आरजीआई द्वारा जारी किये गये स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केन्द्र/राज्य सरकार/लोक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कम्पनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किये गये फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों/विधायकों/विधान परिषद सदस्यों को जारी किये गये सरकारी पहचान पत्र और यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार) मतदेय स्थल पर मतदाताओं की पहचान किये जाने हेतु मान्य होंगे।

मतदान से संबंधित कोई भी शिकायत टोल-फ्री नं0- 1800-180-1950 प्रदेशस्तर पर तथा 1950 जिलास्तर पर काल करके दर्ज करायी जा सकती है। इसके अतिरिक्त सी-विजिल, एन0जी0एस0पी0/वी0एच0ए0 पर भी शिकायतें दर्ज करायी जा सकती है।

Taza Khabar