वाराणसी29दिसम्बर24*बनारस के लाल ने प्रतापगढ़ में किया कमाल*
*स्कॉर्पियो में आग लगने के बाद जान पर खेलकर दो लोगों की बचाई जिंदगी*
*प्रतापगढ़ में दो सिपाही और ढाबा मालिक को इस साहसिक कार्य के लिए सम्मानित करेंगे एसपी डॉ अनिल कुमार*
*बनारस जिले के चोलापुर थाना क्षेत्र के (गोसाईपुर) मोहाव का सिपाही दिलीप कुमार यादव*
वाराणसी।
डिवाइडर से टकराकर स्कॉर्पियो ट्रांसफार्मर में घुस गई। जिससे उसमें आग लग गई और एक युवक की मौत हो गई । स्कॉर्पियो के अंदर फंसे दो लोगों को रात में ड्यूटी पर तैनात दो सिपाही ने अपनी जान पर खेलकर दोनों युवक को कांच तोड़कर बाहर निकाला । सिपाही की बहादुरी को की चर्चा इलाके में हर तरफ हो रही है। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार सिपाही दिलीप यादव को सम्मानित करेंगे। प्रतापगढ़ जिले के देल्हूपुर थाने पर तैनात सिपाही दिलीप यादव वाराणसी जनपद के चोलापुर थाना क्षेत्र के गोसाईपुर मोहाव गांव का निवासी है। सिपाही की इस बहादुरी से दो लोगों की जिंदगी बच गई जिसकी चर्चा इलाके में जोरों पर है।

More Stories
कौशाम्बी13जुलाई26*दहेज लोभियों की प्रताड़ना से पीड़ित विवाहिता ने फांसी लगाकर दे दी जान*
अयोध्या13जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
लखनऊ13जुलाई26*रक्षा मंत्री और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया,