वाराणसी26नवम्बर23*कोल्डरूम कम रिपेनिंग चैम्बर कम डिहाइड्रॉटर का उद्घाटन किया गया।
कृषक उत्पादक संगठन एवं औद्यानिक विपणन सहकारी समिति लिमिटिड , टिकरी वाराणसी,जो कि कृषि उत्थान में निरंतर कार्य कर रही है,इस क्रम में आज संगठन के कार्यालय टिकरी में मुख्य अतिथि IAS हिमाशु नागपाल, CDO, Varanasi,की उपस्थिति में पराली एवं गोबर की लकड़ी द्वारा संचालित कोल्डरूम कम रिपेनिंग चैम्बर कम डिहाइड्रॉटर (NCDC, लखनऊ द्वारा अनुदानित) का उद्घाटन किया गया।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ०ए०के० सिंह (डिप्टी डायरेक्टर कृषि) उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं अद्यक्षता संगठन के संरक्षक अनिल कुमार सिंह द्वारा की गई । कार्यक्रम के दौरान मुख्य अथिति ने संगठन द्वारा अपनायी गई नई तकनीकी को स्थापित करने हेतु संगठन के अध्यक्ष ई० अमित सिंह को बधाई दी और कहा कि इससे किसानों की आय में निश्चित ही वृद्धि होगी एवं पराली जलाने से होने वाली पर्यावरण क्षति की रोकथाम होगी।डॉ०ए०के० सिंह ने कहा के मैंने अपने कार्यकाल में इस तरह की तकनीकी पहली बार देखी है जिससे किसान एवं पर्यावरण दोनों को लाभ मिल सके। इस कार्यक्रम में सीडीओ एवं डिप्टी डायरेक्टर कृषि द्वारा पौध रोपण कर किसानो को शपथ दिलाई गई ।
कार्यक्रम में संगठन के सचिव रामकुमार राय एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी तुषार राय,ब्रजेश अस्थाना ( मुख्य लेखा अधिकारी), अश्वनी सिंह,विजय कुमार सिंह(कृषि विभाग), ई० अलिंद सिंह, जी०के० सिंह (TSU), हिमांशु चतुर्वेदी,अशोक कुमार(प्रगतिशीतल किसान),सूर्यदेव प्रधान( टिकरी ग्राम -प्रधान), रमेश प्रधान(मुड़ादेव ग्राम-प्रधान), सुरेश कुमार, राकेश दुबे कार्यक्रम में उपस्थित रहे|

More Stories
पूर्णिया बिहार 22 मार्च 26 _बिहार दिवस : पूर्णिया आर्ट गैलरी में भव्य आयोजन, मंत्री लेसी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन_
कानपुर देहात22मार्च26*प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद में कार्यक्रम का आयोजन।*
मथुरा 22 मार्च 26 *पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी छाता द्वारा नरी सेमरी मेला में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त*