वाराणसी22अक्टूबर24*शंकरा आई हास्पिटल में शुरू हुई ओपीडी, दो दिन पहले पीएम मोदी ने किया था शुभारंभ*
वाराणसी से नीलिमा रॉय की खास रिपोर्ट यूपीआजतक
*वाराणसी।* आरजे शंकरा आई हास्पिटल में ओपीडी शुरू हो गई है। पहले दिन 170 मरीजों की जांच की गई। डाक्टरों ने लोगों के आंखों की बारीकि से जांच के बाद कुछ लोगों को आपरेशन की सलाह दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दो दिन पहले शंकरा आई हास्पिटल का उद्घाटन किया था।
300 बेड के शंकरा आई हास्पिटल में आंख के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम लोगों के आंखों की जांच और उपचार करेगी। अस्पताल में सोमवार से शनिवार तक हर दिन सुबह 9 से शाम 6 बजे और रविवार को सुबह 9 से दोपहर एक बजे तक ओपीडी चलेगी।
स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम से जोड़ने की रूपरेखा बनाई है। सीएमओ डा. संदीप चौधरी ने बताया कि अस्पताल में आंखों के आपरेशन और स्क्रीनिंग की मुकम्मल सुविधा है। ऐसे में अस्पताल को राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम से भी जोड़ा जाएगा।

More Stories
मथुरा 25 मई 26*बालश्रम रोकथाम व जन जागरूकता अभियान में की गई कार्यवाही का विवरण-*
मथुरा 25 मई 26* एक अभियुक्त को 130 ग्राम अवैध नशीले पदार्थ (एल्प्राजोलम) सहित किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 25 मई 26 *अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी गोवर्धन मैं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पैदल गश्त:-*