गंगा दशहरा
वाराणसी16जून24*”नमामि गंगे ने लगाया शर्बत का प्याऊ बुझाई हजारों की प्यास”
“स्वच्छता अभियान के 10वें दिन गंगा तट पर सेवा संग स्वच्छता के लगे नारे’
वाराणसी से नीलिमा रॉय की खास रिपोर्ट यूपीआजतक
रविवार को गंगा अवतरण दिवस गंगा दशहरा के पावन अवसर पर राजघाट पर नमामि गंगे वाराणसी महानगर की इकाई ने शर्बत और शीतल पेयजल का प्याऊ लगाया।संत शिरोमणि रविदास मंदिर के गेट पर कैंप लगाया गया था।जेठ मास के भीषण उमस भरे मौसम में गंगा तट पर स्नान के बाद हजारों लोगों को गुलाब, खस, पन्ना, शिकंजी का रस पिलाकर तरावट का एहसास कराया।सुबह से ही सेवा में संलग्न संस्था के सदस्यों ने हजारों स्नानार्थियों को शर्बत और पानी पिलाया।10 दिवसीय स्वच्छता अभियान के अंतिम दिन सेवा संग स्वच्छता के नारे लगाए गये।गंगा किनारे सबका साथ हो गंगा साफ हो के साथ हर हर महादेव का उद्घोष होता रहा।श्रद्धालुओं की सेवा कर गंगा तट पर स्वच्छता बनाये रखने की अपील की गई।कार्यक्रम के उपरांत गंगा तट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।सेवा कार्य मे नमामि गंगे जिला संयोजक शिवम अग्रहरि, महानगर सहसंयोजक रामप्रकाश जायसवाल, शिवांगी पांडेय, रितेश कुशवाहा, जय विश्वकर्मा, सपना वर्मा, सुमित मद्धेशिया, हर्ष जायसवाल, केवल कुशवाहा सहित नगर निगम की टीम उपस्थित थी।

More Stories
सुल्तानपुर 27 फ़रवरी 26*ऑपरेशन सवेरा” के तहत सुलतानपुर पुलिस का मानवीय चेहरा:
सुल्तानपुर27 फ़रवरी 26*दिल्ली शराब घोटाले का केस कोर्ट द्वारा बन्द किये जाने पर आप नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह का बयान-
सुल्तानपुर 27फ़रवरी26*डीएम अमेठी ने किया सीजेएम अदालत में सरेंडर,मिली सशर्त बेल*