वाराणसी14जून24*विश्व रक्तदान दिवस पर अधिक रक्तदान कराने के लिए भूमिहार समाज को सम्मान
वाराणसी से प्राची राय यूपीआजतक
वाराणसी 14/06/24 विश्व रक्तदान दिवस पर वर्ष 2023में 115 रक्तदान कराने के उपलक्ष्य पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय हास्पिटल में, आयोजित समारोह में भूमिहार ब्राह्मण समाज वाराणसी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसे समाज के कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम प्रकाश नारायण सिंह जी महासचिव अखिलेश सिंह जी, डिवीजन वार्डेन नागरिक सुरक्षा संजय राय जी को सी एम् एस तथा डिप्टी कन्ट्रोलर नागरिक सुरक्षा एस एन मिश्रा जी के कर-कमलों से दिया गया। जिससे भूमिहार ब्राह्मण समाज के सभी बन्धु गौरवान्वित महसूस करते हैं तथाआने वाले 26जून बुधवार को स्वामी सहजानंद सरस्वती जी की पुण्यतिथि पर आयोजित रक्तदान हेतु उत्साहित हैं। भूमिहार समाज के लोगों द्वारा अधिक रक्तदान कराने पर सम्मानित किये जाने पर सभी अधिक उत्साहित है और इस वर्ष अधिक से अधिक रक्तदान कराने को तैयार है।

More Stories
लखनऊ 27 फ़रवरी 25*मुख्यमंत्री योगी ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ली
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*ग्राम चकपिनाह में ग्राम चौपाल लगाकर कृषकों की समस्याओ को सुना*
पूर्णिया बिहार 27 फरवरी 26*प्रो. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता 28 फरवरी को पूर्णिया प्रवास पर, संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान करेंगे