वाराणसी14जून24*मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के वाराणसी के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया
वाराणसी से प्राची राय यूपीआजतक
वाराणसी। 14/06/24 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन 18 जून है। देश का प्रधानमंत्री और वाराणसी का सांसद बनने के बाद जिले में उनका पहला आगमन होगा। इस कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेहंदीगंज स्थित कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने शुक्रवार को पहुंचे।
सीएम ने अधिकारियों से सुरक्षा और तैयारियों पर बातचीत की। साथ ही आवश्यक निर्देश भी दिए। प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी बाबतपुर एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। प्रधानमंत्री शाम लगभग 4:30 बजे मेहंदीगंज स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। मेहंदीगंज में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उनके स्वागत के लिए मौजूद रहेंगे।
मेहंदीगंज में कार्यक्रम संपन्न होने के बाद प्रधानमंत्री सेना के हेलिकॉप्टर से पुलिस लाइन ग्राउंड जाएंगे। पुलिस लाइन से वह सड़क मार्ग से विश्वनाथ धाम और फिर दशाश्वमेध घाट जाएंगे। रात नौ बजे के बाद प्रधानमंत्री वापस नई दिल्ली लौट जाएंगे।
पुलिस और प्रशासन के आला अफसरों ने बताया कि फिलहाल प्रधानमंत्री के काशी दौरे का मिनट टू मिनट शेड्यूल नहीं आया है। मगर, अब तक मिली जानकारी के अनुसार आगामी 18 जून को प्रधानमंत्री तकरीबन पांच घंटे के दौरे पर काशी आएंगे।

More Stories
कानपुर नगर 10 अप्रैल 26*केडीए विभाग में अभी भी निष्पक्ष और गहरी व्यापक जांच की ज़रूरत
मथुरा 10 अप्रैल 26*वृंदावन में बड़ा हादसा:यमुना में मोटर बोट पलटने से डूबे पंजाब के 32 श्रद्धालु,गोताखोरों ने निकाले 9 शव*
धार मध्य प्रदेश 10 अप्रैल 26*पति की हत्या, फिर खुद ही बंधी रस्सियों में… ‘लूट’ की कहानी निकली झूठ!